4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर कहां गायब हो गई भाग्यश्री, जल्द ही दिखने वाली हैं इस मेगा बजट फिल्म में

भाग्यश्री ने महज 20 साल की उम्र में एंट्री लेने वाली अभिनेत्री ने बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनता सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। सलमान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए रातों-रात शुमार हो गईं थीं भाग्यश्री। जाने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर क्या कर रही थीं भाग्यश्री।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 4 Mar 2022, 12:10 PM IST

bhagyashree.jpg

बाॅलीवुड में महज 20 साल की उम्र में एंटी लेने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए रातों रात फेमस हो गई थी। इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। सलमान खान और भाग्यश्री को एक साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों ने काफी ज्यादा पंसद किया था। एक्ट्रेस भाग्यश्री (सुमन) बनकर छा गई थी। मगर उसी तरह ग्लैमर की दुनिया से एकाएक गायब भी हो गईं थीं। अब फिर से एक मेगा बजट मूवी में भाग्यश्री एक्ट्रेस दिखने वाली हैं।

भाग्यश्री जब बाॅलीवुड को अलविंदा कह रही थी तो कई लोगों ने कई बातें बनाई थी कई ने तो यह भी कह दिया था कि एक फिल्म के बाद अभिनेत्री को दूसरी फिल्म नहीं मिली जिसके कारण अभिनेत्री का बाॅलीवुड करियर खत्म हो गया। मगर बाद में एक्ट्रेस ने खुद इस बात को लेकर खुलासा किया करते हुए कहा था कि- साल 2014-15 की बात है जब ‘लौट आओ त्रिशा’ शो के दौरान वो गायब हो गई थी। दरअसल, भाग्यश्री को मेडिकल प्रोब्लम हो रही थी। उनके हाथों में कुछ दिक्कतें हो रही थीं। इस वजह से वो इंडस्ट्री दूरी बना लीं।

खबरों की माने तो भाग्यश्री को लेकर यह भी कहा जाता हैं कि वह अपनी शादी को बचाने के लिए भी बाॅलीवुड को अलविंदा कर दिया था। किस्से तो कई सारें हैं लेकिन अभिनेत्री ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाने के बाद न्यूट्रीशन एंव फिटनेस की पढ़ाई करने के लिए स्टैंफॉर्ड यूनिवर्सिटी गईं।

बता दे कि भाग्यश्री अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिटनेस टिप्स देने शुरू किए। इंस्टाग्राम पर अक्सर वो वेट लॉस, खान-पान आदि को लेकर टिप्स देते रहती हैं। भाग्यश्री काफी फीट हैं। अंतिम बार भाग्यश्री को हमने कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘थलाइवी’ में देखे था।

आपको बता दे कि अब एक बार फिर हम उनको मेगा बजट मूवी ‘राधे श्याम’ में देखने वाले हैं। एक्टर प्रभास की इस शानदार फिल्म में हम अभिनेत्री भाग्यश्री को भी देखेगें।इससे पहले हम भाग्यश्री को अयोध्या के रामलीला में सीता की भूमिका में देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Kundali Bhagya 4 March 2022 Written Update: प्रीता ने आखिर क्यों रखी पार्टी, जाने इसके पीछे की साजिश