बॉलीवुड

जब सलमान खान को शूटिंग के दौरान पहननी पड़ीं थी लड़कियों वाली 5-6 लेगिंग्स, बेहद मजेदार है किस्सा

सलमान खान ने ‘बीवी हो तो ऐसी’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री के साथ वह लीड रोल में आए। इस फिल्म में एक गाने के दौरान सलमान खान को पैंट के नीचे 5-6 लेगिंग्स पहननी पड़ी थीं। आइए जानते हैं ये किस्सा।

2 min read

सलमान खान आज बॉलिवुड के सबसे बड़े सुपरस्‍टार हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर उनकी फिल्‍में नोट छापने वाली मशीन की तरह हैं। साल 2010 में 'दबंग' के बाद से अभी तक उनकी लगातार 15 फिल्‍में 100 करोड़, 200 करोड़ या 300 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बनी हैं। पर्दे पर सलमान उस पुरानी शराब की तरह हैं, जिसका नशा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। लेकिन यह किस्‍सा तब का है जब वह इंडस्‍ट्री में नए थे। पहली सोलो फ‍िल्‍म 'मैंने प्‍यार क‍िया' की शूटिंग चल रही थी।

हालांकि सबको पता है कि जब उन्होंने डेब्यू किया था तो काफी दुबले-पतले थे। सलमान खान ने 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ वह लीड रोल में आए। इस फिल्म में एक गाने के दौरान सलमान खान को पैंट के नीचे 5-6 लेगिंग्स पहननी पड़ी थीं। आइए जानते हैं ये किस्सा।

'मैंने प्‍यार किया' सूरज बड़जात्‍या की पहली फिल्‍म थी। सलमान खान की भी और भाग्‍यश्री की भी। बॉलिवुड की पहली फिल्‍म जिसमें फोर-ट्रैक साउंड था। जैसे आज डॉल्‍बी साउंड की चर्चा रहती है, वैसे ही तब फोर ट्रैक साउंड बड़ी बात थी। इस फिल्‍म के सभी गाने बहुत पॉप्‍युलर हुए थे, खासकर 'कबूतर जा जा' वाले ट्रैक ने लोगों को दीवाना बना दिया था। यह किस्‍सा इसी गाने की शूटिंग का है। इस गाने में भाग्यश्री जो कि सुमन बनी हैं, उनका संदेश लेकर सफेद कबूतर सलमान खान यानी प्रेम के पास पहुंचता है। गाने में सलमान खान ने ग्रे सूट-पैंट पहन रखा है। शूटिंग के दौरान सारा सेटअप लगा था। जैसे ही गाना शुरू हुआ सलमान कबूतर के साथ कैमरे पर आए और डायरेक्टर ने कट बोल दिया।सेट पर मौजूद सभी लोगों को टेक सही लग रहा था। डायरेक्टर के कट बोलने पर सब हैरान थे कि अचानक क्या हुआ।

दरअसल सेट पर काफी हवा चल रही थी। सूरज बड़जात्या ने बताया कि सलमान का पैंट बहुत उड़ रहा है। खासतौर पर उनकी टांगे बहुत पतली लग रही हैं। सलमान की टांगे हवा की वजह से लकड़ी जैसी नजर आ रही थीं। बताया जाता है तब सेट पर किसी ने मजाक में कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे किसी ने लकड़ी के ऊपर पैंट पहना दी हो। खैर, उपाय तलाशा गया क‍ि क्‍या किया जाए। तभी वहां मौजूद क‍िसी ने आइडिया दिया क‍ि सलमान को पैंट के अंदर लेगिंग्‍स पहना दिए जाए। तय हुआ क‍ि यही किया जाएगा। बताया जाता है कि कुल 6-7 लेगिंग्‍स पहनाए गए सलमान को, तब जाकर उनकी टांगे थोड़ी भरी हुई नजर आईं और फिर गाना शूट हुआ।

Updated on:
09 Mar 2022 08:23 pm
Published on:
09 Mar 2022 08:09 pm
Also Read
View All