बॉलीवुड

आखिर क्यों करोड़ों की प्रॉपर्टी होने के बाद भी 1BHK में रहते हैं सलमान खान?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पास किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। फिर भी वो अपने बड़े से बंगले में नहीं, बल्कि एक फ्लैट में रहते हैं।
2 min read
When Salman Khan reveals why he stays in a one bhk house
Salman Khan

नई दिल्ली: सब जानते हैं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पास किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। फिर भी वो अपने बड़े से बंगले में नहीं, बल्कि एक फ्लैट में रहते हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? चलिए जानते हैं।

दरअसल इस बात का खुलासा खुद सलमान खान किया था। सलमान खान (Salman Khan) और उनके बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की नई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim The Final Truth) के शन के लिए सलमान खान और आयुष 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे थे। शो में सलमान के साथ आयुष शर्मा, महिमा मकवाना और डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) भी नजर आए थे।

शो में कपिल ने सलमान खान से पूछा था कि 'रियल लाइफ में आप एक बेडरूम हॉल वाले घर में रहते हैं। क्या आप रियल लाइफ में अपने ऊपर खर्चा नहीं करते हैं? इसके जवाब में सलमान खान ने कहा था कि, 'कभी-कभी उन्हीं चीजों पर खर्चा होता है, जिस पर आप करते हो, लेकिन आजकल बहुत कम हो गया है। यह सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इस तरह सलमान ने बताया कि उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करना पसंद नहीं है।

इसके साथ ही एक बार सलमान खान ने बताया था कि उन्हें अपने परिवार के साथ और पास रहना पसंद है। बड़े घर में कोई कहा होता है तो कोई कहा। वहीं, छोटे घर में सब साथ में और पास में रहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने लिए बड़ा घर नहीं लिया और इसी लिए ही सलमान खान ने शाहरुख खान का बंगला मन्नत नहीं खरीदा था।

बता दें कि फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान सिख कॉप की भूमिका में दिखाई नजर आए हैं। वहीं, आयुष ने खतरनाक गैंगस्टर का रोल किया है। यह पहली बार है जब सलमान खान और आयुष शर्मा साथ में स्क्रीन शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) ने किया है, ये फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और फिल्म को अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है।

Updated on:
07 Dec 2021 04:18 pm
Published on:
07 Dec 2021 02:40 pm