बॉलीवुड

साल 1999 में शादी करने जा रहे थे सलमान खान, आखिरी वक्त पर कर दिया मना

सलमान और उनके करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने एक बार कभी भी शादी न करने की कसम खाई थी। इस बारे में साजिद ने कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था। हालांकि, बाद में साजिद ने शादी कर ली और सलमान कुंवारे ही रह गए।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 5:39 PM IST
salman_khan.jpg
Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 55 साल की उम्र में भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के जुड़ा लेकिन शादी तक कभी बात नहीं पहुंच पाई। इस लिस्ट में संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। आज भी फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई इंटरव्यूज़ में जब उनसे शादी पर सवाल किया जाता है तो वह इसे हमेशा टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 21 साल पहले सलमान ने शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने इसे टाल दिया।

खबरों के मुताबिक, सलमान और उनके करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने एक बार कभी भी शादी न करने की कसम खाई थी। इस बारे में साजिद ने कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था। हालांकि, बाद में साजिद ने शादी कर ली और सलमान कुंवारे ही रह गए।

साजिद ने कपिल के शो में बताया कि बाद में सलमान खान ने अपना फैसला बदल लिया और उनसे कहा कि चलो अब शादी कर लेते हैं। ये बात है साल 1999 की। सलमान ने शादी की डेट भी तय कर ली थी। वह अपने पिता सलीम खान और मां सलमा की सालगिरह 18 नवंबर को शादी करना चाहते थे। उनके परिवार वालों ने शादी फिक्स भी कर दी थी। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। लेकिन शादी से पांच-छह दिन पहले सलमान ने शादी से मना कर दिया। लेकिन साजिद अपनी शादी से इंकार नहीं कर पाए और उनकी शादी हो गई।

साजिद ने बताया शादी वाले दिन सलमान उनके पास आए और उनसे कान में कहा कि अगर वह शादी से भागना चाहते हैं तो बाहर कार रेडी है। ये बात सलमान ने उनसे मजाक में कही थी। उसके बाद सलमान ने उन्हें शादी की बधाई दी। बता दें कि इससे पहले भी साल 1994 में सलमान की शादी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ फिक्स हो गई थी। दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन खबरों के मुताबिक, संगीता ने शादी से पहले सलमान को उन्हें धोखा देते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद उन्होंने सलमान से अपना रिश्ता तोड़ लिया।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव