बॉलीवुड

‘दम है तो बाहर निकल’ जब Sanjay Dutt ने Salman Khan के घर देर रात पहुंच कही ये बात

संजय दत्त की नई फ़िल्म K.G.F Chapter 2 गुरुवार को बैसाखी के दिन पूरे देश में रिलीज़ होने को तैयार हैं। इस फ़िल्म में संजय दत्त अधीरा की भूमिका में नज़र आने वाले हैं जो कि नायक यश से भी ज़्यादा ख़तरनाक खलनायक हैं।
3 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 11:46 AM IST
when sanjay dutt reached salman khan house shouted dum hai to bahar aa
when sanjay dutt reached salman khan house shouted dum hai to bahar aa

संजय दत्त की नई फ़िल्म K.G.F Chapter 2 गुरुवार को बैसाखी के दिन पूरे देश में रिलीज़ होने को तैयार हैं। बता दें कि इस फ़िल्म में संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। हालांकि यह पहली दफ़ा नहीं है जब संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हो। बता दें कि फ़िल्म ‘खलनायक’ में खलनायक की टाइटल भूमिका में भी नजर आ चुके हैं संजय दत्त।

संजय दत्त कई सारी फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका निगेटिव रोल निभा चुके हैं। असल ज़िंदगी में संजय दत्त कैसे हैं इस बात को सभी लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। संजय दत्त की दबंगई सलमान ख़ान तक ने देखी हैं। चलिए जानते हैं कुछ दिलचस्प क़िस्सा संजू बाबा के बारे में।

सलमान ख़ान और संजय दत्त के बीच काफ़ी पुराना रिश्ता है दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब सलमान का करियर काफ़ी अच्छा चलने लगा और व संजय दत्त से आगे निकल गए। सलमान ख़ान अक्सर अपनी दबंगई दूसरों को दिखाया करते थे। ऐसे में सलमान के लपेटे में संजय दत्त के कुछ क़रीबी आ गए। जिसके बाद क्या था संजय दत्त को इसकी भनक लगी और वह सलमान को मारने के लिए उनके घर देर रात पहुंच गए। और कहा की दम हैं तो बाहर निकल।

संजय दत्त से जुड़े कई अनसुने क़िस्से हैं उसमें से एक क़िस्सा यह भी है- गुमराह फ़िल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त श्रीदेवी के पीछे पड़े रहते थे। वह श्रीदेवी को परेशान करते थे। और वह उन्हें परेशान करने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते थे। यह बात श्रीदेवी अच्छे से जानती थी इसलिए श्रीदेवी अक्सर अपना रास्ता बदल देती थी।

बता दें कि संजय दत्त को राजकुमार हिरानी डायरेक्टर के तौर पर बिलकुल भी पसंद नहीं थे। यह फ़िल्म संजय दत्त में सिर्फ़ विधु विनोद चोपड़ा के कहने पर साइन किया था। संजय दत्त का कहना था कि उन्हें राजकुमार हिरानी का काम बिलकुल भी पसंद नहीं आता है क्योंकि वो अलग अलग कैमरा एंगल से शुरू कर रहे थे जो कि संजय दत्त को बिलकुल भी समझ में नहीं आ रहा था। लेकिन जब भी फ़िल्म हिट साबित हुई तो संजय दत्त को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने हिरानी से माफ़ी मांगी।

आपको बता दें कि संजय दत्त के तो काफ़ी सारे बॉलीवुड में एक दोस्त हैं। लेकिन वह बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा करण जौहर को मानते हैं और करण जौहर द्वारा बोली गई हर एक बात को स्वीकार करते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि जब संजय दत्त मुंबई बम धमाके में गिरफ़्तार हुए थे तो उन्हें छुड़वाने में यश जौहर ने सबसे ज़्यादा मदद की थी। आज भी इस इस एहसान को संजय दत्त भूल नहीं पाए हैं।

Updated on:
13 Apr 2022, 11:46 AM IST
Published on: