बॉलीवुड

50 की उम्र में चौथी बार पिता बनने पर सैफ की बेटी सारा ने ही उड़ाया था उनका मज़ाक, कहा – अब्बा आप…

सारा अली खान की अपने अब्बा सैफ और करीना कपूर से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अक्सर काम के बाद समय निकालकर सारा अपने अब्बा से मिलने के लिए पहुंचती हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2022, 7:07 PM IST
sara ali khan

बॉलीवुड के परफेक्ट पिता और बेटी वाली जोड़ी , यानी कि सारा अली खान और सैफ अली खान को बॉलीवुड की बेस्ट फादर एंड डॉटर जोड़ी माना जाता है । इन दोनों की जोड़ी अक्सर ही अपने स्पेशल बॉन्डिंग की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं । वही सारा अली खान को भी अपने पिता सैफ अली खान से काफी ज्यादा लगाव है । वह काम से जब भी फ्री होती हैं ,अपने अब्बा के साथ वक्त जरूर वक्त बिताती है । जब करीना कपूर खान दूसरी बार मां और सारा के पिता सैफ अली खान चौथी बार पिता बने थे तो सारा से रहा नहीं गया और वह उनके घर बधाई देने के लिए पहुंच गई थी ।

हालांकि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का दूसरा बेटा अब हाल ही में एक साल के हो गए हैं। सारा हाल ही में उनसे मिलने ढेर सारे गिफ्ट लेकर गई थी। वही सारा जब अपने छोटे भाई से पहली बार मिलने गई थी तो मीडिया से बात करते हुए सारा अली खान ने बताया था कि उनके छोटे भाई बहुत क्यूट है । वहीं इसी के साथ इस बातचीत में उन्होंने अपने पिता पर ताना कस दिया था ।

एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने अपने छोटे भाई से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए सारा ने लिखा था कि उसने मेरी तरफ देखा और मुस्कुराने लगा, उसको ऐसा करता देख मुझे उस पर वहीं प्यार आ गया। वह एकदम क्यूटनेस की बॉल जैसा हैं। सारा ने आगे कहा था कि मैं अपने अब्बा से मजाक करती हूं, मैं उनसे कहती हैं, वह बहुत लकी हैं, उनके जीवन के हर दशक में एक बच्चा हुआ। 20वें, 30वें, 40वें और 50वें में भी। उनका ये बच्चा मेरे पिता और करीना की जिंदगी में और एक्साइटमेंट लाने वाला है और मैं उनके लिए बेहद खुश हूं।

गौरतलब है कि सारा अली खान अपने परिवार से बेहद जुड़ी हुई हैं, उनका परिवार ही उनकी पहली प्राथमिकता है। यही वजह है कि इतना व्यस्त शेड्यूल होने के बाद भी वे अक्सर अपने भाई और माँ अमृता के संग समय बिताते हुए देखी जा सकती हैं। सारा कहती हैं कि इस लॉकडाउन के दौरान वे अपने परिवार के और ज़्यादा नजदीक आई। सारा बताती है कि उनकी माँ ही उनके लिए पूरी दुनिया है। इसके साथ ही सारा अपने भाई अब्राहिम का भी बेहद ध्यान रखती है। वहीं अपनी सौतेली माँ करीना के साथ भी सारा के अच्छे रिश्तें हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़