3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब जया बच्चन के सामने फीकी पड़ गई थी ऐश्वर्या की खूबसूरती, सिल्क साड़ी और नौलखा हार से ढाया सितम

इस बात में कोई दोराय नहीं कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) जब भी किसी फंक्शन में तैयार होकर पहुंचती हैं, तो उनकी खूबसूरती के आगे यंग एक्ट्रेसेस भी फीकी पड़ जाती हैं। हालांकि, इस मामले में उनकी सास जया बच्चन भी कम नहीं हैं, जिन्होंने अपनी ही बहू को टक्कर दे दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 6 Mar 2022, 6:46 PM IST

jaya_bachchan.jpg

बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इनकी सुंदरता और अभिनय की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी हसीना हैं जो न केवल स्टीरियोटाइप सोच से निकलने में कामयाब हुई हैं बल्कि टॉप अभिनेत्री होने के बाद भी यह अपने फैशन को लेकर बहुत अधिक एक्सपेरिमेंटल नहीं हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन मौजूदा समय में भी अपनी खूबसूरती दिखाने के लिए ट्रेडीशनल इंडियन आउटफिट्स पर ही निर्भर रहती हैं। ऐश्वर्या राय की सुंदरता मिनिमल स्टाइल में भी गजब लगती है।

वहीं अगर हम इनकी सासू मां यानी जया बच्चन की बात करें तो उनका भी कोई जवाब नहीं है। 73 वर्षीय जया बच्चन एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। जिस प्रकार से ऐश्वर्या राय को इंडियन स्टाइल के कपड़े पसंद हैं। ठीक उसी प्रकार जया बच्चन को भी ऐसे ही कपड़ों से प्यार है। इन सबके अलावा जया बच्चन अपनी जूलरी सिलेक्शन से अपने लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड करने का कोई भी मौका गंवाती नहीं हैं।

दरअसल, अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तरह जया बच्चन को भी इंडियन स्टाइल के कपड़ों से बेहद प्यार है। ऐसा इसलिए क्योंकि 73 साल की उम्र में भी वह न केवल एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनती हैं बल्कि अपनी जूलरी सिलेक्शन से अपने लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड करने का भी कोई मौका मिस नहीं करतीं। जया बच्चन का ऐसा ही एक लुक तब देखने को मिला था, जब वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान जया बच्चन इतनी खूबसूरत तरीके से तैयार हुई थीं कि उनके आगे उनकी बहू ऐश्वर्या का ग्लमैरस अंदाज भी कम पड़ गया था।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को 3 साल से अधिक का समय हो चुका है। यह शादी एंटीलिया में हुई थी। इतना लंबा समय होने के बाद भी शादी से जुड़े हुए लम्हे अभी भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि ईशा अंबानी की शादी में ना सिर्फ देश दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल होने के लिए वहां पर उपस्थित हुए बल्कि बॉलीवुड से जुड़ी हुई बड़ी-बड़ी हस्तियों के लोग भी इस शादी समारोह में नजर आए थे। बच्चन परिवार भी अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी थीं। इस दौरान जया बच्चन सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आई थीं, जिसमें इनकी खूबसूरती गजब की लग रही थी।

यह भी पढ़ें- मिडिल क्लास फैमिली की बेटी ने लगाया बिजनेस आइडिया, खड़ी की 6000 करोड़ रुपये की कंपनी, बनी शार्क

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जया बच्चन की साड़ी इतनी खूबसूरत थी कि उसमें किसी भी चीज को ऐड ऑन करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी बच्चन परिवार की मालकिन ने अपने लुक को ग्लैम टच देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जया बच्चन ने लाइट डिटेलिंग वाली इस साड़ी के साथ पोल्की एंड स्टोन से बना नौलखा हार पहना था, जोकि पूरे लुक की स्टाइल हाइलाइट अपने नाम कर रहा था। इस हार की वजह से जया बच्चन न केवल काफी लग रही थीं बल्कि सेल्फ-कॉन्फिडेंस और ऐटिट्यूड का एक्सटेंशन उन्हें सबसे हटकर भी दिखा रहा था। वहीं अदाकारा के मेकअप की बात करें, उन्होंने खुद को ग्लोइंग लुक दिया था, जिसके साथ बालों में लगा गजरा काफी अच्छे से मैच हो रहा था।

यह भी पढ़ें-खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना White White Lahanga; 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO