बॉलीवुड

जब शाहरुख खान ने गौरी को शादी के बाद नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने को कहा, जानें पूरा मामला

शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं शुरुआत में किंग खान को बेलने पड़े थे कई पापड़ एक बार शाहरुख खान ने गौरी को नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने को कहा
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2020, 11:22 AM IST
gauri_khan_shahrukh_khan.jpg
Gauri Khan Shahrukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ऑन स्क्रीन जिसके साथ भी नजर आते हैं, वो जोड़ी हिट हो जाती है। लेकिन उनकी रियल लाइफ जोड़ी उससे भी ज्यादा सुपरहिट है। शाहरुख खान और गौरी खान पिछले 29 साल से साथ में हैं। दोनों का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है। लेकिन दोनों की लव स्टोरी इतनी आसान नहीं थी। एक तरफ जहां शाहरुख खान मुस्लिम परिवार से आते हैं। वहीं, गौरी खान पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में शुरुआत में दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं कि किंग खान और गौरी की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में-

पांच साल तक हिंदू बनने का किया नाटक

अपने करियर की शुरुआत करने से पहले ही शाहरुख का दिल गौरी पर आ गया था। एक पार्टी में उनकी नजर गौरी पर पड़ी और पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया। यह एक तरफा प्यार था। इसके बाद दोनों ने करीब एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन शादी के लिए शाहरुख को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दोनों अलग-अलग धर्म से थे इसलिए घरवालों को इस रिश्ते के लिए काफी वक्त तक मनाना पड़ा। गौरी के परिवार के सामने शाहरुख 5 साल तक हिंदू बने रहे। लेकिन सच सामने आ ही गया। हालांकि उसके बाद घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।

गौरी को नमाज पढ़ने के लिए कहा

एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि मुझे याद है कि जब हमारी शादी हुई तो गौरी के कई रिश्तेदार खुश नहीं थे। वो लोग पुराने ख्यालात के थे और मैं उनकी सोच का पूरी तरह सम्मान करता हूं। किंग खान ने आगे बताया कि हमारे रिसेप्शन का वक्त था और सभी लोग वहां बैठे हुए थे। मैं जब वहां पहुंचा तो सभी बातें कर रहे थे 'हम्म मुस्लिम लड़का.. क्या लड़की का नाम भी बदलेगा, क्या वो मुस्लिम बन जाएगी। उसके बाद शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा कि गौरी को नमाज पढ़ना होगा और बुर्का पहनना होगा।

शाहरुख ने कहा कि वो सभी पंजाबी में बात कर रहे थे और मैंने उस समय गौरी से कहा कि चलो गौरी बुर्का पहनो और नमाज पढ़ना शुरू करो, सभी को लग रहा था कि शाहरुख ने गौरी का धर्म पहले ही बदलवा दिया है। शाहरुख इस वाक्ये को याद कर आज भी हंसते हैं और कहते हैं कि शादी में मस्ती जरूर की थी, लेकिन सभी को ये ध्यान रखना चाहिए कि एक दूसरे के धर्म का आदर करें और साथ ही साथ ये धर्म प्यार के आड़े नहीं आना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन