8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yami Gautam Birthday: ‘विक्की डोनर’ फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर ऐसा था यामी के पिता का रिएक्शन

यामी गौतम ने फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। यह फिल्म इन्फर्टिलिटी और स्पर्म डोनेशन पर आधारित थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Nov 2020, 10:36 AM IST

yami_gautam.jpg

Yami Gautam Birthday

नई दिल्ली: अपनी खूबसूरती व एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस यामी गौतम का आज जन्मदिन है। 28 नवंबर 1988 को हिमाचल में जन्मीं यामी आज अपना 32 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। यामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यामी गौतम ने फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। यह फिल्म इन्फर्टिलिटी और स्पर्म डोनेशन पर आधारित थी। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यामी ने बताया था कि इस फिल्म को लेकर उनके पेरेन्ट्स का क्या रिएक्शन था। यामी ने कहा था, 'विक्की डोनर के लिए ऑडिशन के दौरान मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा कि यह फिल्म किस बारे में हैं? वह मुस्कुराईं। फिल्म मिलने के बाद मुझे कहानी के बारे में पता चला। उसके बाद मुझे फिल्म की कहानी मेरे माता-पिता को बतानी थी। मैंने अपने पिता को स्क्रिप्ट थी। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़कर कहा कि यह काफी कूल है।

जब लता मंगेशकर को जहर देकर की गई थी मारने की कोशिश, इस कारण नहीं लिया गया कोई एक्शन

'विक्की डोनर' फिल्म को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी-खासी सफलता मिली थी। आयुष्मान और यामी की एक्टिंग को भी सराहा गया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद यामी बदलापुर, काबिल और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में यामी की फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ एक्टर विक्रांत मैसी अहम भूमिका में हैं।

Sana Khan पति के साथ निकलीं ड्राइव पर, बुर्का पहने तस्वीरें हुईं वायरल

छोटे पर्दे से की थी शुरुआत

बता दें कि यामी गौतम ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उनका पहला टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो था’ था। इसके बाद वो ‘राजकुमार आर्यन’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ में नज़र आई’। यामी ने कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्साहा’ में भी काम किया। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा वह पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।