वहीं, अनस ने भी निकाह के बाद अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है और पहली पोस्ट सना के साथ शेयर की। सना के साथ निकाह की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और तुम अपने रब की कौन-कौन सी नेमतों को झुठलाओगे। मेरे जीवन में होने और इसे एक सुंदर यात्रा बनाने के लिए धन्यवाद, आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप के साथ एक शांतिपूर्ण और आनंदमय जीवन होगा। हमेशा तुम्हारा। हैपिली मैरिड। अनस, सना।' साथ ही उन्होंने दिल वाले इमोजी भी बनाए। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर सना ने भी अपना रिएक्शन दिया है। सना ने कमेंट में दिल वाले इमोजी बनाए हैं।