बॉलीवुड

T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की हार ने तोड़ा दिल, कभी वर्ल्ड कप में भारत से पाक के हारने पर ये बोले थे शोएब अख्तर

वर्ल्ड कप इतिहास (वनडे और टी20) में ये पहली बार है जब पाकिस्तान ने भारत का हराया है। खुद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी वर्ल्ड कप में हर बार भारत से पाक को हारने को लेकर बड़ी बात कही थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2021, 1:42 PM IST
shoaib-akhtar.jpg
Shoaib Akhtar on Kapil's show

नई दिल्ली: Shoaib Akhtar on Kapil's show: टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के सुपर-12 स्टेज में पाकिस्तान ने टीम इंडिया (India vs Pakistan) को 10 विकेट से हराकर भारत को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इंडिया की इस हार ने लोगों को दिलों को तोड़ दिया।

वर्ल्ड कप इतिहास (वनडे और टी20) में ये पहली बार है जब पाकिस्तान ने भारत का हराया है। खुद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी वर्ल्ड कप में हर बार भारत से पाक को हारने को लेकर बड़ी बात कही थी।

दरअसल एक बार शोएब अख्तर, कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के शो कॉमेडी नाइट्स पर पहुंचे थे, यहां उन्होंने बताया था कि क्यों पाकिस्तान हर बार भारत से हार जाता है। कपिल शर्मा ने शोएब से वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार को लेकर सवाल किया था कि उनकी टीम को विश्व कप में क्या हो जाता है? जिस पर शोएब ने कहा, “विश्व कप में क्या हो जाता है? यार, हम नर्वस हो जाते हैं... इंडिया का प्रेशर इतना ले लेते है, पता नहीं, समझ नहीं आता" इस पर उनके शो में खूब तालियां बजी थी।

शोएब की तरह ही जब पाक पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम उनके शो पर पहुंचे तो ये सवाल कपिल ने उनसे भी पूछ लिया था जिस पर वसीम ने मजाक में कहा, “वैसे अगर रिकॉर्ड देखा जाए, पाकिस्तान बहुत ज्यादा मैच जीता हुआ है। वर्ल्ड कप में हम कहते हैं, 'चलो यार, तुम भी थोड़ा कुछ जीत लो'। वसीम ने बताया है था कि वो जब भी भारत आते हैं तो उनसे हर बार यही सवाल पूछा जाता है। अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों के पास एक मैच तो होगा, जिसमें वो कह सकते हैं कि वर्ल्ड कप में उन्होंने भी टीम इंडिया को हराया है।

रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पाक के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की जोड़ी ने 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा