बॉलीवुड

जब पिता सुनील दत्त ने सिखाया संजय दत्त को सिगरेट पीना, ऐसे लगी लत

संजय दत्त को सिगरेट की लत बहुत कम उम्र में लग गई थी।

2 min read
Jun 27, 2018
Sanjay dutt and Sunil dutt

अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी में कई उतार चढाव आए। उनके जीवन के इन पहलुओं को उनकी बायोपिक 'संजू' में दिखाया जाएगा। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सभी जानते हैं कि एक समय संजय दत्त ड्रग एडिक्ट बन गए थे। विदेश में उनका इलाज भी चला और बाद में उनकी यह बुरी लत छूट गई। लेकिन क्रूा आपको पता है कि संजय दत्त को सिगरेट की लत बहुत कम उम्र में लग गई थी।

सिगरेट के बट्स उठाकर पीते थे संजय:
संजय दत्त ने एक साक्षात्कार में इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब प्रोड्यूसर्स उनके पिता से मिलने आते थे तो वे अक्सर सिगरेट पीकर उसके बट्स बाहर फेंक देते थे। संजय दन बट्स को उठाकर पीते थे।

ये भी पढ़ें

सलमान हुए फेल, रिलीज से पहले ही ‘संजू’ ने कमा लिए इतने करोड़ रुपए

पिता ने देख लिया सिगरेट पीते:
उन्होंने साक्षात्कार में बताया कि एक बार उनके पिता यानी सुनील दत्त ने उन्हें सिगरेट पीते हुए देख लिया था। इसके बाद संजय को सुधारने के लिए उनके पिता ने उन्‍हें बोर्डिंग स्‍कूल भेज दिया था।

जब डैडी सिगरेट पी सकते हैं तो मैं क्यों नहीं:
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक वाक्या बताया कि एक बार उनके पिता कश्मीर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक सीन में उन्हें सिगरेट पीते दिखाया गया। पिता को सिगरेट पीते देखकर संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस से जिद की कि जब डैडी सिगरेट पी सकते हैं तो मैं क्यों नहीं पी सकता। नरगिस ने संजय को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन संजय नहीं माने। जब सुनील दत्‍त को इस बात का पता चला तो उन्‍होंने नरगिस से कहा कि उसे (संजू ) पीने दो सिगरेट. इसके बाद उन्‍होंने संजू को सिगरेट पीना बताया। संजय दत्त पूरी सिगरेट पी गए। यह देखकर सुनील दत्‍त भी हैरान रह गए।

संजू को लेकर लोगों में क्रेज:
फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को देखने के बार लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। बता दें कि 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है। माना जा रहा है कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।

ये भी पढ़ें

बॉलीवुड की फेमस लव स्टोरी, सुपरस्टार बना खलनायक, पहुंंचा जेल तो प्रेमिका ने बनाई दूरी
Published on:
27 Jun 2018 06:05 pm
Also Read
View All