बॉलीवुड

जब सुजैन ने खोला था ऋतिक रोशन से तलाक का राज

ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऋतिक और सुजैन की पहली मुलाकात सिग्नल पर हुई थी। दोनों अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी ऋतिक की नजर सुजैन पर पड़ी। पहली ही नजर में वह सुजैन को दिल दे बैठे थे।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 10:20 AM IST
hrithik_roshan_.jpg
Hrithik Roshan Sussanne Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को काफी पसंंद किया जाता है। उन्होंने साल २००० में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में वह लीड रोल में थे और उमीषा पटेल लीड एक्ट्रेस थीं। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे। उन्होंने खुलासा किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें तीस हजार लड़कियों के प्रपोजल आए थे। लेकिन ऋतिक रोशन का दिल सुजैन खान के लिए धड़का था।

ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऋतिक और सुजैन की पहली मुलाकात सिग्नल पर हुई थी। दोनों अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी ऋतिक की नजर सुजैन पर पड़ी। पहली ही नजर में वह सुजैन को दिल दे बैठे थे। फिर कुछ सालों की डेेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता था। लेकिन फिर अचानक दोनों ने तलाक लेकर सभी को चौंका दिया।

दोनों साल 2014 में अलग हो गए थे। इसके कई सालों बाद ‘फेमिना’ के साथ इंटरव्यू में सुजैन खान ने अपने तलाक पर चर्चा की थी। सुजैन ने कहा था, ‘हम लोग जीवन के एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे जहां हमने अलग होना ही ठीक समझा था। हमें अपने रिश्ते में ये जानना बहुत जरूरी था और मैं किसी भी कीमत एक खराब रिश्ते में नहीं रहने को तैयार थी।’ इसके बाद सुजैन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मेरे और ऋतिक के रिश्ते में कोई खटास नहीं है। हम दोनों अपने बेटों के प्रति पूरे प्रतिबद्ध हैं और हम उनके हित के अनुसार ही अपने जीवन के फैसले ले रहे हैं।

इसके बाद सुजैन कहती हैं कि मैं और ऋतिक हमेशा करीबी दोस्त रहेंगे। अब भले ही हम साथ नहीं रहते हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे से खूब बातें करते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते से निकलने के बाद भी हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब