जब बिग बी ने श्वेता की शादी इतनी जल्दी कर दी थी तो कई सारे अफवाह भी उड़े थे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी ने श्वेता बच्चन की शादी इसलिए जल्दी कर दी थी क्योंकि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जबकि ऐसा भी कहा जा रहा था कि उनकी शादी इसलिए जल्दी हुई थी क्योंकि उनका पहले से ही निखिल नंदा के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि, इन खबरों की सच्चाई क्या है ये तो अमिातभ बच्चन और श्वेता ही जान सकते हैं लेकिन पत्रिका इनकी पुष्टि नहीं करता है। हालांकि कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन ने कुछ बातों को ध्यान में रखकर निखिल नंदा से उनकी शादी की थी। उन्होंने कई बातों की जांच परख कर ही अपनी बेटी के हाथ पीले किए थे।