बॉलीवुड

जब विराट कोहली का गाना सुनकर इमोशनल हो गई थीं अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पावर कपल कहा जाता है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अब दोनों की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
2 min read
Jun 17, 2021
virat_kohli.jpg
Virat Kohli Anushka Sharma

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। आज उनकी लगभग हर फिल्म हिट होती हैं। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी की है। दोनों ने साल 2017 में इटली में सात फेरे लिए थे। दोनों ही शादी के बाद से छाए रहते हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फैंस दोनों की साथ में एक फोटो देखने के लिए तरसते रहते हैं। लेकिन हम आपके लिए दोनों का एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो लेकर आए हैं।

शादी का एक वीडियो वायरल
दरअसल, साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का ने अपनी प्राइवेसी को देखते हुए देश से दूर इटली में जाकर शादी करने का फैसला लिया। ऐसे में फैंस को दोनों की बेहद ही कम तस्वीरें व वीडियो देखने को मिले थे। ऐसे में अब दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली अपनी लेडी लव अनुष्का के लिए एक रोमांटिक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

गाना सुनकर इमोशनल हुईं अनुष्का
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली माइक में 'मेरे महबूब कयामत होगी' गा रहे हैं। सामने उनके दोस्त व रिश्तेदार बैठे हुए हैं। वहीं व्हाइट कलर की टी-शर्ट में अनुष्का भी नजर आ रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये वीडियो दोनों की शादी के बाद के जश्न की है। विराट जैसे ही अपना गाना खत्म करते हैं। हर कोई उनके लिए तालियां बजाते हैं। वहीं, अनुष्का उनके गाने में खोई हुई दिखाई दीं और वह गाना सुनकर इमोशनल भी हो गईं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शैम्पू विज्ञापन के दौरान हुई मुलाकात
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक शैम्पू विज्ञापन के दौरान हुई थी। जिसके बाद से दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों काफी वक्त तक अपनी डेटिंग की खबरें छिपाते रहे लेकिन फिर कई मौकों पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो गईं। जिसके बाद विराट और अनुष्का ने भी साथ में मीडिया के सामने आना शुरू कर दिया। लंबे वक्त तक डेटिंग के बाद साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। इस साल की शुरुआत में ही अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

Published on:
17 Jun 2021 08:39 pm