बॉलीवुड

जानिए कौन हैं शिबानी दांडेकर? सोशल मीडिया पर कर रही हैं बेस्टफ्रेंड Rhea Chakraborty को रिहा करने की मांग

शिबानी दांडेकर ने रिया को रिहा करने की भी मांग की। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग शिबानी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिबानी दांडेकर कौन हैं और क्या करती हैं?
2 min read
Shibani Dandekar
Who Is Shibani Dandekar?

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद रिया ने दो बार जमानत याचिका दायर की थी, जिन्हें कोर्ट ने खारिज कर दिया। एक तरफ जहां सुशांत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती ट्रोल हो रही हैं तो वहीं उनकी बेस्टफ्रेंड शिबानी दांडेकर उनका लगातार समर्थन करती आ रही हैं। उनके लिए न्याय की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं शिबानी दांडेकर ने रिया को रिहा करने की भी मांग की। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग शिबानी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिबानी दांडेकर कौन हैं और क्या करती हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं शिबानी के बारे में-

दरअसल, शिबानी दांडेकर मराठी फैमिली से संबंध रखती हैं। वह आस्ट्रेलिया में पली बढ़ी हैं और शिबानी का बचपन अफ्रीका में बीता। शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती काफी करीबी दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब रिया की उम्र 16 साल की थी। शिबानी दांडेकर पेशे से एक सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। अपने करियर की शुरुआत शिबानी ने बतौर एंकर एक अमेरिकन टीवी से की थी। इसके बाद शिबानी ने इंडिया में हिंदी शोज और कई इवेंट्स होस्ट किए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें 2019 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को को-होस्ट करने के बाद मिली।

शिबानी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'रॉय' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'शानदार', 'सुल्तान', 'नूर' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके साथ ही वह कई टीवी शोज़ और वेब सीरीज में काम किया है। इसके अलावा वह टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' और 'खतरों के खिलाड़ी' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शिबानी ने वेब सीरीज 'फोर मॉर शॉट्स प्लीज 2' और 'होस्टेज 2' में अहम भूमिका निभाई है।

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा शिबानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दरअसल, साल 2018 में उनका नाम एक्टर फरहान अख्तर से जुड़ा। जिसके बाद दोनों ने कई तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Published on:
12 Sept 2020 01:31 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद