Tannaz Davoodi Animal Film Jamal Kudu Song: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस मूवी में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की भी खूब चर्चा हो रही है। एनिमल के जमाल कुडू गाने में नजर आने वालीं हॉट एक्ट्रेस तन्नाज दावूदी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
Tannaz Davoodi Animal Film Jamal Kudu Song: फिल्म 'एनिमल' के बारे में जितनी बातें की जाए उतनी कम है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और उसकी स्टार कास्ट के बारे में काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फिल्म 'एनिमल' के बाद फैंस नया नेशनल क्रश बता रहे हैं।
इस बीच एनिमल की एक और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर माहौल काफी गरमा रखा है। फिल्म के 'जमाल कुडू' गाने में नजर आने वालीं तन्नाज दावूदी की चर्चाएं चल रही हैं। आइए इनके बारे में थोड़ा डिटेल्स में जानते हैं।
कौन हैं जमाल कुडू सॉन्ग की एक्ट्रेस
रणबीर कपूर की मूवी 'एनिमल' का गाना 'जमाल कुडू' विलेन अबरार हक यानी बॉबी देओल की एंट्री पर ये गाना बजता है। सोशल मीडिया पर ये गाना काफी ट्रेंड कर रहा है और फैंस इस सॉन्ग पर जमकर रील वीडियो बना रहे हैं।
इस गाने में तन्नाज दावूदी को भी दिखाया गया है, जो माइक पर बाकी लड़कियों और बच्चों के साथ मिलकर ईरानी गाने को गाती हुईं दिख रही है। मौजूदा समय में इंटरनेट पर तन्नाज दावूदी की चर्चा खूब हो रही है। इनके बारे में बता दें कि ये एक फारसी अदाकारा और कमाल की डांसर हैं। तन्नाज को एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी माना जाता है।
तन्नाज दावूदी की प्रोफइल
तन्नाज दावूदी की हॉटनेस और खूबसूरती का अंदाजा आप उनके इन हॉट फोटो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। तन्नाज काफी समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' से पहले वह फिल्म 'पागलपंती' के 'तुम पर हम हैं अटके और ठुमका' गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आ चुकी हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' से पहले वह फिल्म 'पागलपंती' के 'तुम पर हम हैं अटके और ठुमका' गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आ चुकी हैं।