बॉलीवुड

Sanchita Ugale: कौन थीं संचिता उगले? 30 साल की अभिनेत्री ने पंखे से लटककर दे दी जान, 19 घंटे पहले किया था पोस्ट

Who Is Sanchita Ugale Who Died By Suicide: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने महज 30 साल की उम्र में पंखे से लटककर जान दे दी है। आखिर कौन हैं एक्ट्रेस, चलिए जानते हैं।

2 min read
Jun 15, 2026
Who Is Sanchita Ugale Who Died By Suicide
Who Is Sanchita Ugale Who Died By Suicide (सोर्स- @sanchita_ugale)

Who Is Sanchita Ugale Who Died By Suicide: टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। दरअसल अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने उनके फैंस और घरवालों को सदमे में डाल दिया है।

महज 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली संचिता ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली करियर में टीवी और फिल्मों की दुनिया में खास पहचान बनाई थी। आइए जानते हैं कौन थीं संचिता उगले और कैसे उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाई।

टीवी की दुनिया में ऐसे बनाई पहचान

संचिता उगले उन अभिनेत्रियों में शामिल थीं जिन्होंने मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई लोकप्रिय शोज में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान जी टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' से मिली। इस शो में निभाए गए उनके किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

इसके बाद वह वागले की दुनिया में भी नजर आईं, जहां उनके अभिनय को सराहा गया। धीरे-धीरे संचिता टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। बाद में उन्हें दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

फिल्मों और ओटीटी पर भी दिखा दम

सिर्फ टीवी ही नहीं, संचिता ने फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विक्की कौशल की चर्चित ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो 'साइलेंस 2: द नाइट आउल' बार शूटआउट जैसी परियोजनाओं का भी हिस्सा रहीं।

उनकी कोशिश हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की रही। यही वजह थी कि कम समय में उन्होंने दर्शकों के बीच एक भरोसेमंद कलाकार की छवि बनाई।

संघर्षों से भी गुजरी थीं संचिता

सफलता के साथ-साथ संचिता के जीवन में कई चुनौतियां भी आईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उन्हें एक टीवी शो के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह किसी और कलाकार को ले लिया गया। इस घटना ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय आगे बढ़ना चुना।

संचिता का मानना था कि मनोरंजन जगत में धैर्य और लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है। यही सोच उन्हें मुश्किल दौर में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जताई थी चिंता

दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि आज की पीढ़ी पर ऑनलाइन दुनिया का दबाव लगातार बढ़ रहा है और लोग वर्चुअल पहचान को लेकर जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो रहे हैं।

आखिरी पोस्ट देखकर भावुक हुए फैंस

निधन की खबर सामने आने से कुछ घंटे पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उन्होंने एक खुशमिजाज वीडियो साझा किया था जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रही थीं। अब वही वीडियो उनके प्रशंसकों के लिए यादों का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके पुराने पोस्ट साझा कर रहे हैं।

संचिता उगले का अचानक यूं चले जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निभाए गए किरदार और उनकी मुस्कान लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Updated on:
15 Jun 2026 01:36 pm
Published on:
15 Jun 2026 01:34 pm