15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कुमकुम भाग्य’ अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, साड़ी का इस्तेमाल कर ली खुद की जान

Sanchita Ugale Suicide News: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 30 साल की उम्र में खुद की जान ले ली है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Sanchita Ugale Suicide News

Sanchita Ugale Suicide News (सोर्स- @sanchita_ugale)

Sanchita Ugale Suicide News: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री के 30 साल की उम्र में अपनी जान देने की बात सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि संचिता ने अपनी साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है।

अभिनेत्री ने ली खुद की जान

मुंबई के नजदीक नालासोपारा क्षेत्र में रहने वाली अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। ये घटना अचोले पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हादसा शाम करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ नालासोपारा में रहती थीं। घटना के समय वे घर में अकेली मौजूद थीं। जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी का इस्तेमाल कर फंदा लगाकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था पोस्ट

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि निधन की खबर सामने आने से कुछ घंटे पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रही थीं। वीडियो में उनकी मुस्कान और ऊर्जा देखकर किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही समय बाद इतनी दुखद खबर सामने आएगी। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खुदकुशी का कारण नहीं आया सामने

संचिता के निधन की खबर के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। उनके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

फिलहाल उनके निधन से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इतना जरूर है कि संचिता उगले अपने पीछे यादगार किरदारों और अनगिनत प्रशंसकों की भावनाएं छोड़ गई हैं। उनका जाना टीवी इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।