बॉलीवुड

न बीवी न बच्चा,तो कौन बनेगा 2300 करोड़ का मालिक, सलमान खान ने बताया अपना वारिस

सलमान खान शादी नहीं करने के मूड में हैं। लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि सलमान खान के हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिकाना हक किसे मिलेगा।

2 min read

बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। यूं तो बच्चे से लेकर बूढ़े भी सलमान के एक्टिंग के दीवाने हैं लेकिन लड़कियों के ऊपर उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है। हमेशा अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर भी सलमान सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो शादी की भी खबरें आई लेकिन उनके फैंस अभी भी शादी के इंतजार में ही हैं। 55 साल की उम्र में भी फिट दिखने वाले सलमान खान शादी करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। सलमान खान शादी नहीं करने के मूड में हैं। लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि सलमान खान के हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिकाना हक किसे मिलेगा।

सलमान ने खुद इस बारे में बताया भी था। बता दें कि सदी के महानायक कहे जाने वाली बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक अपने इकलौते पुत्र अभिषेक बच्चन को सौंपने की बात कही थी। इस लिहाज से सलमान खान कुंवारे रहते हैं तो उनके हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक कौन होगा।

सलमान खान ने बताया था कि उनके चले जानी के बाद उनकी संपत्ति किसकी हो जाएगी। अभिनेता ने एक बार इस पर बात करते हुए कहा था कि, ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी आधी सम्पत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।’ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल अभिनेता सलमान खान के पास करीब 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। सलमान खान हिंदी सिनेमा के साथ ही दुनिया के टॉप सबसे महंगे अभिनेताओं की सूची में भी स्थान रखते हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी हैं। वहीं महंगी और लग्ज़री गाड़ियों का भी उनके पास बेहतरीन कलेक्शन है। वहीं सलमान एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये की भारी-भरम फीस वसूलते हैं। बता दें कि, सलमान खान बीते 33 सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा ने अहम रोल अदा किया था।

लीड अभिनेता के तौर पर साल 1989 में सलमान खान ने अपने करियर का आगाज ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से किया था। फिल्म अभिनेत्री का किरदार भाग्यश्री ने निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था। सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री के साथ आलोक नाथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 33 साल के फिल्मी करियर में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।

Updated on:
22 Feb 2022 06:45 pm
Published on:
22 Feb 2022 06:38 pm
Also Read
View All