बॉलीवुड

IIFA में इस बार आलिया-विद्या के बीच घमासान टक्कर, कौन जीतेगा..

रविवार 24 जून को अवॉर्ड शो का समापन होगा। साथ ही इसी दिन अवॉर्ड नाइट होगी

2 min read
Jun 23, 2018
Alia and Vidya

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स(IIFA 2018) के रंगारंग कार्यक्रम का आगाज 22 जून को बैंकॉक के सियाम नीरामीत थिएटर में हो चुका है। आईफा करीब दस सालों बाद बैंकॉक वापस लौटा है। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए कलाकारों को हर साल IIFA अवार्ड्स दिया जाता है। रविवार 24 जून को अवॉर्ड शो का समापन होगा। साथ ही इसी दिन अवॉर्ड नाइट होगी, इसमें बॉलीवुड के स्टार्स अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाएंगे। हालांकि अब इस दिन देखना ये होगा कि बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड अभिनेत्री विद्या बालन को या फिर यंग स्टार आलिया भट्ट को मिलता है।

इन जगहों पर हो चुका है आईफा अवॉर्ड का आयोजन:
आईफा के आयोजकों ने दुनिया की कई लोकेशंस जोहानेसबर्ग, एम्सटर्डेम, दुबई, कोलंबो, टोरंटो, सिंगापुर, ताम्पा बे, क्वालालंपुर और न्यूयॉर्क जैसी जगहों पर इस शो को ऑर्गेनाइज किया है। साथ ही इन जगहों पर अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, शाहिद कपूर, सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे कई सितारे इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। इस साल आईफा को आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन होस्ट कर रहे है और कुछ नए स्टार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

ये भी पढ़ें

Video: प्रियंका ने IIFA को छोड़ा, ब्वॉयफ्रेंड संग लिव इन में रहने का प्लान

कई बॉलीवुड स्टार देंगे स्टेज परफॉर्मंस:
बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा लगभग 20 साल बाद देंगी स्टेज परफोर्मंस साथ ही इस बार चॉकलेटी ब्‍वॉय रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन बॉबी देओल, यूलिया वंतूर भी परफॉर्म करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि बॉबी देओल ने फिल्म 'रेस 3' से कमबैक तो किया ही है साथ ही पहली बार बॉबी सात साल बाद आईफा के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले हैं। अवॉर्ड शो के आखरी दिन सेलेक्टेड फिल्म और स्टार को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। आइए नजर डालते हैं

नोमिनेशन लिस्ट पर:
बेस्ट फिल्म
बरेली की बर्फी
हिंदी मीडियम
न्यूटन
टॉयलेट – एक प्रेम कथा
तुम्हारी सुलू
बेस्ट डायरेक्टर
अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी)
साकेत चौधरी (हिंदी मीडियम)
अनुराग बसु (जग्गा जासूस)
अमित वी मासुरकर (न्यूटन)
सुरेश त्रिवेनी (तुम्हारी सुलू)
बेस्ट एक्टर (फीमेल)
आलिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनियां)
देवांगत श्रीदेवी (मॉम)
ज़ायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)
भूमि पेडनेकर (शुभ मंगल सावधान)
विद्या बालन (तुम्हारी सुलू)
बेस्ट एक्टर (मेल)
इरफान खान (हिंदी मीडियम)
रणबीर कपूर (जग्गा जासूस)
आदिल हुसैन (मुक्ति भवन)
राजकुमार राव (न्यूटन)
अक्षय कुमार (टॉयलेट एक प्रेम कथा)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)

ये भी पढ़ें

Video: आयुष्मान,अर्जुन और वरुण की महबूबा बनें करण, स्टेज पर ऐसे हुआ रोमांस
Published on:
23 Jun 2018 08:17 pm
Also Read
View All