बॉलीवुड

करिश्मा से सगाई तोड़ अभिषेक ने क्यों कि 3 साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

अभिषेक और ऐश की शादी साल 2007 में हुई थी। इससे पहले अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर के साथ हुई थी। सगाई के बाद करिश्मा ने किया था खुलासा कि अभिषेक ने खुद उन्हें डायमंड रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज किया था।

2 min read
Aug 02, 2021
abhishek bachchan married aishwarya rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अभिषेक और ऐश की जोड़ी सबसे खास कपल्स में से एक है। जिनके रिश्ते की मिसाल दी जाती है। ऐश्वर्या राय जहां खूबसूरत होने के साथ साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रोयों में से एक रही है। वहीं अभिषेक एक फ्लाप एक्टर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी अभिषेक से शादी करने के बाद दोनों के बीच के प्यार में इन बातों को लेकर कोई दरार नही आई है। यह बात कम लोग ही जानते होगें कि ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी है। इसके बाद भी अभिषेक ने अपने से 3 साल बड़ी ऐश से शादी क्यों की। अभिषेक से जब एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए बड़ा खुलासा किया था।

अभिषेक ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़ी बातों का खुलासा करते हुए बताया था उन्होंने अपने से 3 साल बड़ी ऐश से शादी उनकी खूबसूरती को देखकर नही की थी बल्कि इसलिए शादी की थी कि वो जितनी बाहर से खूबसूरत है उससे कही ज्यादा अंदर से भी हैं। वे एक लाजवाब इंसान है। इसके अलावा अभिषेक ने यह भी बताया कि मैने उस ऐश से शादी की है जो बिना मेकअप के घर पर रहती है।

Read More:- कारगिल विजय दिवस पर बॉलीवुड ने किया वीरों को याद, ट्वीट के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
ऐश्वर्या के पहले करिश्मा से शादी करना चाहते थे अभिषेक
ऐश से पहले अभिषेक का रिश्ता करिश्मा कपूर के साथ हुआ था इतनी ही नही दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। दोनो के बीच की नजदिकीयां मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। लेकिन एक समय ऐसा आया कि दोनों के बीच बने रिश्ते अचानक से चकनाचूर हो गए। दोनों की सगाई टूट गई। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अभिषेक जैसा बेहतर इंसान और बच्चन परिवार जैसा अच्छा परिवार कभी नहीं मिल सकता है। जब सगाई के टूटने के बारे में करिश्मा की चाची नीतू कपूर से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था।

अभिषेक की वजह से टूटी थी सगाई
बताया जाता है कि दोनों की सगाई के टूटने की सबसे बड़ी वजह जया बच्चन थीं। क्योंकि जया करिश्मा को बिलकुल भी पसंद नहीं थी। एक इंटरव्यू में जया ने बताया था की सगाई अभिषेक की वजह से ही टूटी थी। खबरों की मानें तो करिश्मा शादी के बाद बच्चन परिवार से अलग रहना चाहती थी। अभिषेक इस फैसले के खिलाफ थे। और इस बात को लेकर ही दोनों के बीच का रिश्ता नही हो पाया और अभिषेक को सगाई तोड़नी पड़ी थी।

Published on:
02 Aug 2021 12:12 pm
Also Read
View All