बॉलीवुड

क्यों नहीं हैं दिखी अदा शर्मा The Kerala Story 2 में? एक्ट्रेस ने ऐसा बड़ा बयान

Adah Sharma On Not Work In The Kerala Story 2: अदा शर्मा ने हाल ही में फिल्म 'The Kerala Story 2' में नहीं दिखने पर एक बड़ा बयान दिया है और कई व्यक्तिगत कारण बताया, जिसके बाद फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है।

2 min read
Mar 06, 2026
अदा शर्मा फिल्म 'द केरल स्टोरी' (सोर्स: IMDb)

Adah Sharma On Not Work In The Kerala Story 2: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी' फिल्म में अपने दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता था, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी 2' में उनका नाम नहीं है, जिससे उनके फैंस में काफी उत्सुकता थी कि वे इस नए पार्ट में क्यों नहीं नजर आईं, लेकिन अब अदा शर्मा ने खुद इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ये भी पढ़ें

India vs England T20 जीत पर स्टेडियम में झूमे बॉलीवुड सितारे, वीडियो वायरल

एक मासूम लड़की कैसे आतंकवादी बन जाती है

अदा ने बताया कि वो उस पहली फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर काफी खुश हैं, लेकिन जब वे दूसरी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं तो इसके बारे में ज्यादा बातें करना सही नहीं होगा। अदा ने कहा कि उन्हें 'द केरल स्टोरी 2' का ऑफर मिला या नहीं, ये उनके और मेकर्स के बीच की बात है, जिसे पब्लिक में शेयर करना ठीक नहीं है। पहला पार्ट अफगानिस्तान के आईएसआईएस कैंप्स की कहानी पर बेस्ड था, जहां एक मासूम लड़की कैसे आतंकवादी बन जाती है, ये दिखाया गया था। जबकि दूसरा पार्ट पूरी तरह अलग ही कहानी बयां कर रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं, तो अदा ने कहा कि उनकी ऑडियंस उन्हें बहुत प्यार देती है और वे उन्हें हर फिल्म में देखना चाहते हैं। उनकी पहली फिल्म '1990' से लेकर 'द केरल स्टोरी' तक, फैंस ने हर किरदार को प्यार किया है।

नए प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस काम करने को है तैयार

इतना ही नहीं, अदा की पिछली फिल्म 'तुमको मेरी कसम' थी, जिसमें उन्होंने ईशा देओल और अनुपम खेर के साथ काम किया था। अब वो अपने नए प्रोजेक्ट 'हातक वन हाइस्ट नो मर्सी' में नजर आएंगी, जिसे डायरेक्ट करेंगे अजय शर्मा। ये अजय की पहली फिल्म है और जिसकी शूटिंग राजस्थान और उत्तर भारत में हुई है। अदा इस फिल्म में शिवरंजनी आचार्या की किरदार निभाएंगी, जो एक स्टाइलिश किरदार है। फिल्म की रिली डेट अभी तक एलान नहीं किया गया है।

बता दें, अदा शर्मा कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं, खासकर कलरिपयट्टू, सिलंबम और तलवारबाजी में। उन्होंने अपनी इस कला को कमांडो सीरीज में भी प्रदर्शित किया है।

Published on:
06 Mar 2026 07:12 am
Also Read
View All

अगली खबर