
बॉलीवुड सेलेब्स भारत इंडिया टी 20 मैच देखने पहुंचे (सोर्स: x)
India vs England T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर दूसरे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कई स्टार्स भी मैच देखने आए और भारतीय टीम का सपोर्ट किया। सबसे मजेदार बात ये रही कि रणवीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ पूरे मैदान में दिखाई दिए। राहा ने भी भारतीय टीम के लिए खास टी-शर्ट पहन रखी थी और शांत मन से मैच का लुफ्त उठा रहे थे।
अनिल कपूर भी वरुण धवन के साथ मैच में पहुंचे और दोनों मैच के दौरान काफी एक्साइटेड दिखे। खासकर अनिल कपूर के कई मजेदार एक्सप्रेशन्स कैमरे में कैद हुए, जब वे संजू की शानदार परफॉर्मेंस पर तालियां बजा रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग उनके इन भावों की खूब सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अनिल हो काफी इमेशनल दिखे।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी, केएल राहुल और रोहित शर्मा भी वहां मौजूद थे। तो वहीं दूसरी ओर, उद्योगपति नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ मैदान में दिखे।
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों खेलों के शौकीन हैं और फुटबॉल मैच भी देखने जाना पसंद करते हैं। अगर फिल्मों की बात करें तो रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में साथ नजर आएंगे, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म में विकी कौशल भी लीड रोल में होंगे।
साथ ही, रणबीर नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाएंगे और इस फिल्म में सनी देओल हनुमान का किरदार करेंगे, यश रावण की भूमिका में होंगे, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। साई पल्लवी यहां सीता की भूमिका में दिखेंगी। ये फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।
Updated on:
06 Mar 2026 06:36 am
Published on:
06 Mar 2026 06:36 am
