बॉलीवुड

आखिर क्यों बहू को देखते ही खिल उठता है ससुर का चेहरा, जया बच्चन ने बताई थी वजह

ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार की लाडली बहू हैं। अमिताभ बच्चन से उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है यह बताने की जरूरत नहीं। वह उन्हें बिलकुल अपनी बेटी श्वेता की तरह ट्रीट करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 9:46 AM IST
amitbh_aish.jpg

बॉलीवुड के सबसे खूबशूरत और अदाकारा फेमस घराने की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को कौन नहीं जानता। उनका जन्म 1 नवंबर, 1973 को मंगलौर में हुआ था। ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की और फिर जब अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा तो यहां भी ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बना दिया।

उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। परिवार में सबसे अच्छी बॉन्डिंग वह ससुर अमिताभ बच्चन संग शेयर करती हैं। सास जया बच्चन ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। जया बच्चन का कहना था कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार की लाडली बहू हैं। अमिताभ, उन्हें बिलकुल अपनी बेटी की तरह ट्रीट करते हैं।

जया कहती हैं कि श्वेती की जगह ऐश्वर्या ने ले ली है। वह अमिताभ को कभी भी बेटी की कमी महसूस होने नहीं देती हैं। ऐश्वर्या सबसे अच्छी बॉन्डिंग ससुर जी के साथ शेयर करती हैं। बता दें कि पब्लिक प्लेस पर ऐश्वर्या और अमिताभ की बॉन्डिंग बखूबी नजर आती रही है। कई अवॉर्ड शोज में ऐश्वर्या को अमिताभ के पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखा गया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के बाद जया बच्चन करण जौहर के चैट शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की थी। यह साल 2007 की बात है। जया ने कहा था कि ऐश्वर्या एक बड़ी स्टार हैं। परिवार में वह घुल-मिल गई हैं। वह बेहद प्यारी हैं। ऐश्वर्या ने उनके घर में बेटी श्वेता की कमी को पूरा किया है। अमिताभ तो ऐश्वर्या को देखकर बहुत खुश होते हैं। उनकी आंखों में एक अलग चमक आ जाती है। वह खिल उठते हैं।

बता दें ऐश्वर्या से पहले अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। जया बच्चन उन्हें भी काफी पसंद करती थीं लेकिन शादी नहीं हो पाई। बताया जाता है कि करिश्मा की मां बबीता यह रिश्ता नहीं चाहती थीं।

Updated on:
26 Jan 2022, 9:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज