29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aishwarya Rai समेत कई बड़े फ़िल्म स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं दया बेन

टीवी का पॉपुलर शो ‘Tarak Mehta Ka Oolta Chashma’ की दया बेन को लोग भले ही इस शो के बाद से जानते हो लेकिन दया बेन यानी दिशा वकानी ने कई फ़िल्मों में काम किया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 24 Jan 2022, 9:14 PM IST

disha.jpeg

‘Tarak Mehta Ka Oolta Chashma’ वह शो है जो देश भर में सालों से पसंद किया जाता हैं। लाखों की तादाद में लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं। ख़ासकर के घर के बुजुर्ग और घर की महिलाएं इस शो को देखना पसंद करती हैं। कुछ कलाकार तो ऐसे भी हैं जो सालों से इस शो से ग़ायब हैं लेकिन अब भी लोगों के फ़ेवरेट लिस्ट में आते हैं। इनमें से एक दिशा वकानी भी हैं। उन्हें लोग दया के किरदार से जानते थे लेकिन कम लोग यह बात जानते हैं कि उन्होंने फ़िल्मों में भी काम किया हैं।

टीवी की दया वकानी ने साल 2008 में आई फ़िल्म ‘जोधा अकबर’ में भी नज़र आ चुकी हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बड़े कलाकार दिए थे। इस फ़िल्म में वह ऐश्वर्या राय बच्चन की सहयोगी की भूमिका में नज़र आ रही थी।

फ़िल्म में उनके किरदार के बारे में बात करें तो फ़िल्म में उनका किरदार माधवी जोशी का था। जो गुप्त रक्षक भी बनी थी और शादी के बाद मुग़ल सम्राज्य में रानी जोधाबाई का साथ देती थी। इस फ़िल्म में भी उनकी एक्टिंग शानदार थी।

उस वक़्त भले ही लोगों ने उन्हें नोटिस नहीं किया लेकिन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह बतौर लीड रोल में नज़र आयी थी। आपको बता दें कि दया ने ऐश्वर्या राय के साथ एक और फ़िल्म की है उस फ़िल्म का नाम है देवदास। इसमें उन्होंने उनकी सखी का रोल निभाया था।

इसके अलावा भी दिशा वकानी ने अनुपम खेर की ‘नोट शो पॉपुलर’ प्रियंका चोपड़ा की ‘लव स्टोरी 2050’ और आमिर ख़ान की ‘मंगल पांडे’ में भी नज़र आ चुकी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तारक मेहता की दया लंबे समय से शो में नज़र नहीं आ रही हैं। साल 2017 में उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक लिया था। जिसके बाद से ही उन्होंने अब तक वापसी नहीं की हैं।

लेकिन इस शो के मेकर्स और प्रोड्यूसर्स का कहना है कि दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी करेगी। शो में दिशा के रोल को ख़ूब सराहा गया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनायी हैं।

यह भी पढ़े- इस वजह से गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक को जड़ा था थप्पड़, सभी हो गए थे हैरान