29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ में जटायु बने अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- ‘उस शानदार पक्षी को मैंने अपनी आवाज दी है’

Ramayana Premiere: 'रामायण' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद अनुपम खेर ने शुरुआती रिव्यू पर खुशी जताई। जानिए जटायु को आवाज देने वाले अभिनेता ने फिल्म और इसकी टीम के बारे में क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 29 Oct 2026, 4:52 PM IST

Ramayana movie

'रामायण' में जटायु की आवाज बने अनुपम खेर (सोर्स: x-@KattarKapoor/@AnupamPKher)

Ramayana Jatayu voice: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। लॉस एंजिल्स में 27 अक्टूबर 2026 को हुए प्रीमियर के बाद फिल्म को शुरुआती रिव्यू में अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बात सामने आई है। अब एक्टर अनुपम खेर ने भी इस पर खुशी जाहिर की है। फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देने वाले अनुपम ने कहा कि लोग फिल्म के भव्य विजुअल्स और भगवान राम की कहानी को पेश करने के तरीके की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने जटायु के एक सीन का जिक्र करते हुए इसे अपने लिए खास अनुभव बताया।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय महाकाव्य को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर बड़े पैमाने पर पेश होते देखना गर्व की बात है।

'रामायण' के विजुअल्स और कहानी की हो रही चर्चा

अनुपम खेर ने कहा कि लॉस एंजिल्स में प्रीमियर के बाद फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उनके मुताबिक, लोग फिल्म के विजुअल्स और भगवान राम की कहानी को पर्दे पर दिखाने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता ने कहा कि हमारी महान कहानी को दुनिया के बड़े मंच पर अंतरराष्ट्रीय महाकाव्य फिल्मों के स्तर पर पेश होते देखना गर्व से भर देता है। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान के साथ फिल्म के कलाकारों, तकनीशियनों और पूरी टीम की मेहनत की सराहना की। अनुपम ने कहा कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट को साकार करने में कई लोगों का हुनर और कड़ी मेहनत लगी होगी। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं का आभार जताया कि उन्होंने भारतीय कहानी को इतने बड़े मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया।

जटायु को अपनी आवाज देने पर क्या बोले अनुपम खेर?

फिल्म में अपने योगदान के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने जटायु के किरदार का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग एक शानदार पक्षी के सीन की भी चर्चा कर रहे हैं। यह पक्षी जटायु है, जिसे उन्होंने अपनी आवाज दी है। अनुपम के लिए यह बात खास खुशी की वजह है।

5 नवंबर को सिनेमाघरों में देखने की अपील

अनुपम खेर ने अपने वीडियो में दर्शकों से 5 नवंबर 2026 को फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि भारतीय सिनेमा और भगवान राम की कहानी से वे क्या सीख सकते हैं। अपनी बात खत्म करते हुए अभिनेता ने 'जय श्री राम' कहा।

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। इसके पहले भाग की रिलीज दिवाली 2026 के आसपास निर्धारित बताई गई है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।