बॉलीवुड

डैनी आखिर क्यों नहीं बन पाए थे शोले के गब्बर?

15 अगस्त 1975 को रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म शोले रिलीज हुई। फिल्म का शुरूआती रूझान कुछ खास नहीं रहा। लेकिन जैसे जैसे फिल्म को लोगों ने देखा वैसे वैसे फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। लोग कई कई बार फिल्म को देखने के लिए पहुंचे। फिल्म कहानी जितनी रोमांचक है उतने ही रोचक है फिल्म से जुड़े किस्से भी।
2 min read
why danny left the role of gabbar
डैनी आखिर क्यों नहीं बन पाए थे शोले के गब्बर?

साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ अमिताभ बच्चन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमजद खान लीड रोल में नज़र आए थे। वहीं शोले को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था।

इसके अलावा फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करने वाले अमजद खान को आज भी उनकी एक्टिंग के लिए याद किया जाता है, लेकिन पहले इस रोल को अमजद नहीं बल्कि डैनी डेंजोंगप्पा को निभाना था। तो आइए जानते हैं इसी से जुड़ी हुई कहानी कि आखिर अचानक शोले से बाहर क्यों हो गए थे डैनी।

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, मैं और रमेश सिप्पी साहब बैंगलोर गए थे। यहीं हम लोगों ने फैसला किया था कि इसकी शूटिंग के लिए सबसे सही जगह यही है। हालांकि शूटिंग के लिए रमेश जी बहुत पहले से जगह तलाश कर रहे थे। बैंगलोर को के स्पॉट को तय करने डायरेक्टर रमेश सिप्पी और अमिताभ बच्चन पहुंचे थे। यहीं रमेश सिप्पी ने अमिताभ को बताया कि डैनी शायद ये फिल्म नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके साथ डेट्स को लेकर थोड़ी समस्या हो रही है।

वहीं अमिताभ ने आगे बताया कि, “इसके बाद अमजद खान साहब को कास्ट किया गया तो उसमें भी बहुत विचार-विमर्श हुआ। लेकिन फिल्म करने के बाद मुझे पता चला कि मुझसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा साहब के नाम पर चर्चा की गई थी। हालांकि उनके फिल्म छोड़ने के पीछे की मुख्य वजह का मुझे अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

वहीं मालूम हो कि फिल्म के राइटर सलीम खान ने बताया था कि, “रमेश सिप्पी जी फिल्म में गब्बर के रोल के लिए किसी व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। मुझे सुबह के समय अचानक अमजद खान मिल गए थे। मैंने उन्हें देखा और इससे पहले भी मैं कई बार उनकी एक्टिंग देख चुका था। मैंने उन्हें अगले दिन रमेश जी के ऑफिस पर आने के लिए कहा। इसके बाद रमेश जी ने अमजद को देखा और कहा कि ठीक है यही मेरी फिल्म का गब्बर होगा।”

इस फिल्म में अमजद खान ने जोरदार एक्टिंग की और हमेशा हमेशा के लिए गब्बर के नाम से मशहूर हो गए। हालांकि डैनी भी उन दिनों के शानदार विलेन के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें घातक फिल्म में कात्या के रोल के लिए याद किया जाता है।

Published on:
19 Nov 2021 05:27 pm
Also Read
View All
“टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान के घर करनी थी ताबड़तोड़ फायरिंग”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

“स्टेज पर बेइज्जत करना जरूरी था क्या?”, दलेर मेहंदी को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा

टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा