बॉलीवुड

आखिर मैंने प्यार किया’ के सेट पर सलमान खान से परेशान हो भाग्यश्री ने क्यो दी थी दूर रहने की चेतावनी

1989 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के जरिए भाग्यश्री ने सक्सेसफुल डेब्यू किया। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए उन्हें 1 लाख रुपए फीस मिली थी जबकि सलमान खान को सिर्फ 30 हजार रुपए दिए गए थे। और इस फिल्म से जुड़े कुछ और किस्से भी हैं जैसे अभिनेत्री ने सलमान को दूर रहने की धमकी दी थी। क्या था पूरा मामला
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2021, 8:11 PM IST
salman.jpeg

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) ने कई ऐसी फिल्में की जिनमें उनका नाम प्रेम था। सलमान खान हाल ही में अपनी फिल्म अंतिम में अपने जीजा आयुष शर्मा (Ayush Sharma) के साथ नजर आए थे। बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले सलमान खान बिग बॉस रियलिटि शो भी होस्ट करते हैं। सलमान खान के चाहने वाले सलमान को हर किरदार में पसंद करते हैं। सिनेमा घरों में भले ही भाई जान की फिल्म अच्छा प्रदर्शन ना करे लेकिन उनके चाहने वालों का प्यार कभी सलमान के प्रति कम नहीं होता। सलमान खान अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत मैने प्यार किया के साथ की थी।

इस फिल्म को लोगों ने जबरजस्त प्यार दिया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूह सराहना की गई थी। साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’(maine pyar kiya) में सलमान खान के साथ भाग्यश्री (bhagyashree) लीड रोल में नजर आई थी। इसे सूरज बड़जात्या(suraj badjatya) ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म एक प्रेम कहानी पर बनी थी। ये उस समय की हिट फिल्मों में से एक थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर प्यार दिखानो वाली जोड़ी सेट पर एकदूसरे को काफी परेशान करते थे। जिस कारण से भाग्यश्री (bhagyashree) ने सलमान खान को दूर रहने की चेतावनी तक दे डाली थी।

फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी ने शानदार एक्टिंग की और सुनहरे पर्दे पर भी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। रिपोर्ट की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री और हिमालय दासानी का रिश्ता शुरू हुआ था। दरहसल एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने फिल्म से जुड़े कई किस्से साझा किए थे। भाग्यश्री ने बताया कि सलमान खान उन्हें आधे दिन तक शूटिंग के दौरान परेशान करते रहते थे क्योंकि उन्हें हिमालय के बारे में सब कुछ पता था। साथ ही सलमान खान ने हिमालय को उस शूटिंग लोकेशन पर बुलाने को कहा था जहां ये लोग मिले थे।

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान को खुद से दूर रहने की चेतावनी दी थी, क्योंकि वह अपनी और सलमान खान के रिलेशनशिप की कोई भी झूठी अफवाह नहीं चाहती थीं। इसके अलावा भी भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया के सेट से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे।

Updated on:
26 Dec 2021, 8:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई