1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दर्द में कराहते हुए राजेश खन्ना शूटिंग करने पहुंचें, टूटे पैर की भी नहीं की थी परवाह

जब शूटिंग की डेट के लिए राजेश खन्ना को फोन किया गया तो पता चला कि उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गया है। लेकिन राजेश खन्ना ने अपना वादा पूरा किया और दर्द में भी शूटिंग करने पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 26 Dec 2021, 6:22 PM IST

rajesh khanna

राजेश खन्ना एक जमाने के सबसे बड़े सुपरस्टार (Superstar) रहे हैं। उनके जैसा स्टारडम का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन दशकों तक किसी एक को ही यह मिल पाता है। राजेश खन्ना को काका के नाम से भी जाना जाता है। 1966 में फिल्म ''आखिरी खत'' से राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपको बता दें राजेश खन्ना का पालन-पोषण उनके माता-पिता ने नहीं बल्कि अंकल ने किया।

राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था लेकिन अपने अंकल के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया। राजेश खन्ना के संपन्न परिवार से थे जहां उस समय फिल्मों में काम करने वाले अभिनेताओं के लिए कार एक सपना हुआ करता था वहां राजेश खन्ना फिल्मों में काम मांगने के लिए कार से आया करते थें। काका बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे सुपरस्टार थे जो ठान लेते थे उसे किसी भी हालत में पूरा करके ही छोड़ते थे। अपने जीवन के अंतिम दिनों तक राजेश खन्ना ने जो कहा वह कर के दिखाय़ा। एक बार तो ऐसा हुआ कि जब उन्हें एक शूटिंग का ऑफर मिला तो उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर था बावजूद इसके शूटिंग करने पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें- पोज दे रही उर्फी का खिसका ड्रेस, वायरल हुई फ़ोटो

सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना कभी किसी ऐड फिल्म में काम नहीं किया था और खासतौर पर तब जब वो किसी से मिलना जुलना भी नहीं चाहते थे। काफी बीमार चल रहे राजेश खन्न को हैवेल्स फैन के विज्ञापन में काम करने का ऑफर मिला था। उनके विज्ञापन में काम करने की उम्मीद ना के बराबर थी। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी मशहूर ऐड फिल्म मेकर और फिल्म डायरेक्टर आर बाल्की को दी गई थी।

और बाल्की के काफी समझाने बुझाने पर राजेश खन्ना इस ऐड को करने के लिए तैयार हो गए लेकिन जब शूटिंग की डेट के लिए राजेश खन्ना को फोन किया गया तो पता चला कि उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गया है। सूजन इतनी अधिक थी कि जूते पहनना और खड़े होना काफी मुश्किल था। ऐड फिल्म मेकर ने जब राजेश खन्ना से पूछा कि क्या आप शूटिंग कर पाएंगे ? तो अभिनेता ने कहा ‘कमिटमेंट किया है तो मैं जरूर करूंगा’। राजेश दो दिन पेनकिलर्स लेकर हॉस्पिटल में एडमिट रहे और उसके बाद हॉस्पिटल से सीधे बैंगलोर शूटिंग करने पहुंच गए थे। शूटिंग शुरू होते ही सारे दर्द भूलकर टेक देते रहे और जब पैकअप हुआ तो पूरी टीम ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक संग रोमांस करेंगी सामंथा, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप