बॉलीवुड

पूजा हेगड़े ने रणवीर सिंह को पागल इंसान क्यों कहा ?

एक्ट्रेस पूजा हेगडे अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है। वहीं इस बार पूजा हेगडे के सुर्खियां बटोरने के पीछे की वजह प्रोजेक्ट्स नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, पूजा ने अपने इंटस्टाग्राम के लाइव सेशन में बॉलीवुड के जाने माने नाम रणवीर सिंह कौ पागल इंसना कहा कै, आईये जानते है इसके पीछे की वजह।

3 min read
Sep 02, 2021

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। इन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के बलबूते पर अपनी पहचान बनाई है। पूजा हेगड़े अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं पूजा हेगड़े ने रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की शूटिंग पूरी कर ली है। सर्कस फिल्म में पूजा के अपोजिट रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हाल ही में पूजा हेगड़े ने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ के शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करने में बड़ा मजा आया। वहीं रणवीर सिंह काफी सहयोग करते हैं और उनके बीच अच्छी बॉंडिंग हो गई हैं। वहीं अब ऐसा क्या हो गया जो पूजा ने रणवीर सिंह को पागल इंसान कह दिया, आइए जानते हैं इसके पीछे के वजह।

दरअसल बीते दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए पूजा हेगड़े अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट कर रही थी और उनका लाइव सेशन चल रहा था। इस सेशन के दौरान रणवीर सिंह ने उनसे एक सवाल कर डाला जिसके बाद उस सवाल का स्क्रीनशॉट लेते हुए पूजा ने उन्हें पागल इंसान कह डाला। फेमस तेलगु फिल्म दुव्वादा जगन्नाधम, अरविंद समेथा और कई तेलुगु फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली पूजा हेगडे ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। सेशन के दौरान उन्हें रणवीर सिंह का एक मैसेज आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैम प्लीज सर्कस के ब्लॉकबस्टर गाने की शूटिंग के लिए आएं। पूजा हेगड़े ने फिर रणवीर सिंह के सवाल का स्क्रिन शॉट लेकर और अपनी स्टोरी में लगाते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि मैंन रणवीर के 100 सवालों को मिस कर दिया है। आगे वह कहती है तुम पागल इंसान हो। इंविटेशन के लिए शुक्रिया, जल्द ही मिलते है ब्लॉकबस्टर सर्कस सॉन्ग के सेट पर। उन्होंने इसके साथ कुछ हंसते हुए इमोटिकॉन्स भी जोड़े।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर पूजा हेगड़े के 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके है,इसी खुशी में पूजा हेगड़े ने अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया था। इस सेशन के दौरान पूजा से अपने फैंस से बातचीत की। वहीं इस सेशन के लिए पूजा ने एक वाइट कलर का ड्रेस पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। पूजा के इस वाइट आउटफिट में ब्लू कलर के फ्लावर बने हुए थे , जो इस ड्रेस को काफी क्लासी बना रहे थे। पूजा की ड्रेस किसी भी इवनिंग डेट और डिनर के लिए बिल्कुल परफेक्ट पड़ती है। अपनी ड्रेस के साथ पूजा ने बहुत ही मिनिमल मेकअप किया था जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था।

बता दें कि पूजा हेगड़े के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके है जिसको लेकर भी वह काफी सुर्खियों बटोर रही है। वहीं 15 मिलियन फॉलोअर्स पहुंचे की खुशी में पूजा ने अपने इंटस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह इसका जश्न मनाते दिखाई पड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस मौक पर अपने फैंस को उनकी टीम,मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट, कुक, असिस्टेंट और कॉस्ट्यूम असिस्टेंट से भी मिलवाया।

वहीं पूजा हेगडे के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सर्कस में जैकलीन फर्नांडीज और रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली है। इसके साथ ही उनकी इस फिल्म में वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। सर्कस फिल्म, साल 1982 में आई फिल्म अंगूर से मिलती जुलती हैं।

Published on:
02 Sept 2021 08:35 am
Also Read
View All