बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा इसलिए नहीं कर रहीं हैं कोई फिल्म? कर डाला इतना बड़ा खुलासा!

लॉकडाउन खुलने के बाद से थिएटर्स चालू कर दिए गए हैं और लगातार सितारे अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैँ। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि अभी तक सेट पर वापस नहीं लौटे हैं। उन्ही में से एक हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा।
2 min read
anushka

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद से अनुष्का अपनी फिल्मों से ज्यादा विरोट कोहली को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में पति विराट कोहली का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में बैठी नजर आती हैं। आजकल अनुष्का फिल्मों से गायब नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बताया है कि वो क्यों शूटिंग के सेट पर वापस नहीं लौटी हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी गर्भावस्था और महामारी के बारे में बात की है। वो ग्राज़िया के साथ एक साक्षात्कार में थीं। बता दें कि अनुष्का शर्मा का कहना था कि वो हाल ही में बनीं थीं और उन्होने सोचा था कि वो किसी तरह का काम करें लेकिन वो इतनी बिजी थी कि वो इसपर अपना सौ प्रतिशत नहीं दे सकती थीं।

क्योंकि अच्छा अभिनय तभी हो सकता है जब वो मानसिक रूप से फ्री हों। यही कारण है कि अनुष्का शर्मा ने काम पर लौटने के बारे में नहीं सोचा। इस वक्त वो वामिका को पूरा समय दे रहीं हैं लेकिन काफी जल्दी वो अपनी फिल्मों के लिए वापस लौटेंगी। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं और कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा रहीं थीं।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली संतान वामिका इसी साल जनवरी में पैदा हुई थी।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। दोनों ने इटली में जाकर शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2021 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम वामिका है। वामिका नौ महीने की है।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की अपने-अपने क्षेत्रों के सफल और बड़े नाम हैं। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उनकी गिनती ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सफल बल्लोबाजों में होती है। वो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं अनुष्का ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया है। अनुष्का शर्मा के नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। वो एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं।

Published on:
19 Nov 2021 02:40 pm
Also Read
View All
‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!

‘हनुमान अंश’ तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है; कैंची धाम से लेकर पावरफुल हस्तियों पर प्रभाव तक, नीम करोली बाबा के दिखेंगे कई चमत्कार