4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपरस्टार प्रभास के फैन की एक गलत हरकत, ‘राधे श्याम’ के मेकर्स के नाम लिखा सुसाइड नोट

बाहुबली के बाद जहां हिंदी सिनेमा में प्रभास का कद बड़ा है। वहीं साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच प्रभास की लोकप्रियता पागलपन से अधिक है। यही वजह है कि प्रभास के एक फैन ने राधे श्याम फिल्म से जुड़ी अपडेट ना मिलने पर सुसाइड नोट लिख दिया है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 19 Nov 2021, 12:34 PM IST

prabhas22012021m1.jpg

सुपरस्टार प्रभास के एक आंध्र प्रदेश फैन ने मेकर्स के जरिए प्रभास की आगामी फिल्म राधे श्याम की डिटेल जानकारी नहीं मिलने पर दुख जताया है। और इस फैन का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राधे श्याम फिल्म पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने अभी तक केवल पोस्टर रिलीज अलावा ट्रेलर से जुड़ी कोई खबर नहीं दी है।

इसी से यह फैन नाराज है। हालांकि अभी तक इस फैन ने केवल अपना दर्द सुसाइड नोट के जरिए दिखाया है। अभी तक सुसाइड नहीं किया है। किसी भी फैन के लिए इस तरह की हरकत गलत है। इस तरह से वह केवल अपने सुपरस्टार को ही नहीं बल्कि परिवार को भी दुखी करता है।

मेकर्स और डायरेक्टर के नाम खत

राधे श्याम को लेकर कुछ दिन पहले यह रिपोर्ट सामने आ रही थी कि नवंबर 15 तक इसकी रिलीज या फिर ट्रेलर सामने आ सकता है। अभी तक फिल्म के मेकर्स यूवी क्रिएशन और राधे श्याम के डायरेक्टर राधा कृष्ण ने कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की है। इस फैन ने मेकर्स और डायरेक्टर के नाम नोट लिखा है। इस फैन ने सारी हद पार करते हुए नोट में लिखा है कि यूवी क्रिएशन और निर्देशक राधा कृष्ण उनकी आत्महत्या के जिम्मेदार हैं।

11 नवंबर को यह खत लिखा गया

अपनी जिंदगी में कभी कोई खत नहीं लिखा है। लेकिन पहली बार किसी फिल्म के लिए वह ऐसा खत लिख रहे हैं। हालांकि इस नोट की भाषा तेलुगु है। 11 नवंबर को यह खत लिखा गया है जो कि प्रभास के फैंस के बीच वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्मीबीट हिंदी इस तरह की हरकत का समर्थन नहीं करता है। इस तरह का कदम उठाना अपराध है। याद दिला दें कि प्रभास के लिए साल 2019 में ऐसे ही एक फैन का पागलपन सामने आया था। जब उसने मोबाइल टावर पर चढ़ कर प्रभास से ना मिलने पर खुद की जान देने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की विदेशी फिल्म The Matrix Resurrection सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

400 करोड़ से अधिक बजट वाली फिल्म

गौरतलब है कि आने वाले दिनों में प्रभास के फैंस को बैक टू बैक उनकी कई हाई बजट फिल्में देखने को मिलेंगी। आदिपुरुषमें जहां राम की भूमिका में प्रभास अपना जादू दिखायेंगे। वहीं सालार में प्रभास सबसे अलग एक्शन अंदाज में दिखाई देंगे। एक नाम है जो प्रभास की बहुप्रतिक्षितफिल्म में जुड़ा हुआ है वो है स्पिरिट। इस फिल्म को 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।कुल मिलाकर प्रभास जहां आदिपुरुषके साथ 400 करोड़ से अधिक बजट वाली फिल्म कर रहे हैं। इस लिहाज से आने वाले दिनों में कमाई के लिहाज से प्रभास भारत में रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

आपको बता दें कि फिल्म 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राधे श्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

यह भी पढ़ें-राजेश खन्ना को 'आनंद' में कास्ट करने पर ऋषिकेश मुखर्जी से खफा हो गए थे धर्मेंद्र