बॉलीवुड

‘डॉन 3’ के लिए आखिर क्यों रणबीर कपूर ने किया था मना, ये थी असली वजह

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में रणवीर सिंह अब शाहरुख खान की जगह लेंगे। पहले ये फिल्म रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी पर उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था आखिर क्या थी वजह, आईये जानते हैं...  

less than 1 minute read
Feb 10, 2024
why_ranbir_kapoor_rejected_don_3_then_ranveer_singh_sign_film_replace_shah_rukh_khan.jpg
डॉन 3 में रणवीर से पहले रणबीर को किया गया था सलेक्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म 'एनिमल' में दमदार एक्टिंग से दर्शकों का खूब प्यार बटौरा है। खबर है कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) रणबीर कपूर को 'डॉन 3' फिल्म में लेना चाहते थे पर रणबीर ने मना कर दिया। इसके बाद वह फिल्म रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को मिल गई। अब 'डॉन 3' (Don 3) में दीपिका पादुकोण के पति और सुपरस्टार रणवीर सिंह अहम भूमिका में होंगे। आईये अब जानते है कि आखिर क्यों रणबीर कपूर ने 'डॉन 3' करने से मना कर दिया था।

रणबीर कपूर ने डॉन 3 को इस वजह से किया था रिजेक्ट (Ranbir Kapoor Don 3)
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी थी तब फरहान अख्तर ने डॉन 3 के लिए रणबीर कपूर से बात की थी। रणबीर ने भी बिजी शेड्यूल की वजह से मना कर दिया था इसके बाद फरहान अख्तर रणवीर सिंह के पास गए और उन्हें डॉन 3 में काम करने के लिए मना लिया। इससे पहले शाहरुख ने पहली दो डॉन फिल्मों में मुख्य अपराधी का रोल किया था। जो 2006 और 2011 में आई थी।

रणबीर सिंह ने किया शाहरुख खान को रिप्लेस
पिछले साल 2023 अगस्त में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर 'डॉन 3' का टीजर वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने एक लंबा सा भाषण दिया था और उसके जरिए दिखाया था वह कौन है और क्या करते हैं। वहीं, आखिर में उसका चेहरा सामने आता है और वह बताता है कि वह 'डॉन' है। अब ये फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published on:
10 Feb 2024 03:17 pm
Also Read
View All
पेट डॉग के मर्डर के बाद फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री मंजरी फडणीस, बयां किया दर्द, बताई जुर्म की खौफनाक कहानी

इधर कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म पर उठाया सवाल, उधर यूजर्स बोले- ‘नर्सों की ड्रेस नहीं, सैलरी पर बात करो’

‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर से गुप-चुप मिले सलमान खान के करीबी महेश मांजरेकर, भाईजान के भड़के फैंस, बोले- आस्तीन का सांप

‘धुरंधर की 1% कमाई के लिए इतनी मेहनत?’ वरुण धवन पर तनमय भट्ट का तंज, एक्टर के जवाब ने जीता दिल

Shilpa Shetty: अश्विनी से शिल्पा बनने तक का सफर, अक्षय कुमार संग अफेयर से लेकर राज कुंद्रा विवाद तक, बिना फिल्मों के भी करोड़ों की कमाई