बॉलीवुड

Ranbhir Kapoor की बहन Riddhima Kapoor ने क्यों नहीं की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री, खुद किया था खुलासा

ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर तीनों ही एक्टिंग प्रोफेशन जुड़े हैं। लेकिन रिद्धिमा कपूर ने इस इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2022, 3:49 PM IST
riddhima-kapoor-sahni

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स का बोलबोला है। अमिताभ बच्चन के लाड़ले से लेकर श्रीदेवी की जान्हवी कपूर तक ने बीटाउन में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन कई सेलेब्स के किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा। उन्हीं में से एक है आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) फिल्मी इंडस्ट्री से एकदम दूर हैं। उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई रणबीर कपूर की तरह फिल्म लाइन नहीं चुनी। वे एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं। हाल ही में रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर च्वाइस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्मों के ऑफर आने के बावजूद उन्होंने खुद को इससे क्यों दूर रखा? लाइमलाइट से दूर ही रहने वाली रिद्धिमा करोड़ों की मालकिन है और खुद का ज्वैलरी डिजाइन का बिजनेस चलाती है जानें रिद्धिमा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और साथ ही जानें क्यों रहती हैं वो लाइमलाइट से दूर।

हाल ही में एक इंटरव्यू में रिद्धिमा (Riddhima Kapoor) से जब पूछा गया कि क्या एक्टिंग कभी उनके मन में नहीं थी तो उन्होंने कहा, "जब मैं 16-17 साल की थी और लंदन में थी तो मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे। लेकिन मैंने इनपर कभी ध्यान नहीं दिया। मैंने अपनी मां को भी ये बात बताई थी। लेकिन इतनी कम उम्र में ना मैं और वो मेरे फिल्मों में काम करने के पक्ष में थीं। इसके बाद मैं पढ़ाई खत्म कर लंदन से इंडिया आ गई और मेरी शादी हो गई तो मैं किधर से करती एक्टिंग"?

रिद्धिमा ने इस दौरान आगे कहा, अगर मैं अदाकारा बनती तो लोग कहते कि इनका परिवार फिल्मों में था, इसलिए ये भी फिल्मों में काम करने लगीं। रणबीर (Ranbir), करिश्मा (Karisma), करीना (Kareena) सब हमारे परिवार के स्टारकिड्स हैं। लेकिन उनकी सक्सेस उनके टैलेंट के दम पर है। वो सुपरस्टार्स हैं क्योंकि वो जो काम कर रहे हैं उसमें वो माहिर हैं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। यहां तक कि कई लोगों को पता भी नहीं है कि रणबीर की बहन कौन है? दरअसल, रिद्धिमा को शुरू से ही बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इस कारण उन्होंने फिल्मी करियर न चुनते हुए अपनी मनमर्जी से फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

आपको बता दें रिद्धिमान ने 25 जनवरी 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद साल 2001 में दोनों मुंबई में एक शादी से मिलें जहां दोनों की जान पहचान हुई। लगभगर एक दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। 23 मार्च 2011 को दोनों की एक बेटी के पेरेंट्स बनें।

Published on:
Also Read
View All
“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन