बॉलीवुड

‘ओ ओ जाने जाना’ सॉन्ग को कई निर्माताओं ने किया था रिजेक्ट, सलमान के शर्टलैस होने के पीछे है मजेदार कहानी

सलमान खान पर फिल्माए सॉन्ग 'ओ ओ जाने जाना' को 'प्यार किया तो डरना क्या' मूवी में लेने से पहले कई निर्माताओं ने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था कि उन्हें ये लगता था कि ये गाना फ्लॉप हो जाएगा। सलमान ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि शर्टलैस होकर शूट करने का आइडिया प्री-प्लांड नहीं था। सेट पर उपलब्ध कोई भी शर्ट अभिनेता को फिट नहीं आया, तब इसे शर्टलैस शूट करना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 12:45 PM IST
o_o_jane_jana_song.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने नब्बे के दशक में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में 'ओ ओ जाने जाना' सॉन्ग किया था। ये गाना दर्शकों के दिलों पर छा गया था। सलमान का शर्टलैस एपियरेंस और कमाल खान की आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया था। इस गाने से कमाल खान का सिंगिंग डेब्यू भी हुआ था। इसके करीब दो दशक बाद सलमान ने इस गाने के बारे में ऐसी बात कही थी कि उसे हजम करना मुश्किल था। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने को कई बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। साथ ही यह भी बताया कि वे इस सॉन्ग में शर्टलैस इसलिए नजर आए क्योंकि सेट पर उपलब्ध कोई भी शर्ट उनको फिट नहीं आ रही थी।

कई निर्माताओं ने रिजेक्ट किया गाना
दरअसल, सलमान खान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 'ओ ओ जाने जाना' को कई प्रोड्यूसर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। पहले इस गाने को ' प्यार किसीसे होता है' में लिया जाना था, लेकिन नहीं लिया गया। बाद में इसे 'प्यार किया तो डरना क्या' में जगह मिली। सलमान ने कहा था,' मैंने इस गाने को सुना तो मुझे लगा कि जितने गाने मैंने सुने, उनमें से सबसे शानदार था। इसलिए मैंने इसे एक मूवी में लेने का प्रयास किया, फिर दूसरी में और ऐसे कई मूवीज में लेने का सोचा गया। इस गाने को मेरे लिया किसी ने नहीं लिया।' सलमान ने आगे बताया, 'जब हमने 'प्यार किया तो डरना क्या' शुरू की, तो मैंने कहा,'अगर ये गाना मुझे इतना पसंद आया है, तो मैं इसे इस फिल्म में लूंगा।'

फिटिंग शर्ट नहीं मिलने के कारण शर्टलैस शूट करना पड़ा गाना
गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान खान का रोल सूरज खन्ना का था। 'ओ ओ जाने जाना' सॉन्ग में सलमान को शर्ट पहननी थी, लेकिन सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि बिना शर्ट के गाना शूट किया गया। दरअसल, सेट पर उपलब्ध कोई भी शर्ट सलमान को फिट नहीं आ रही थी। इसी के चलते बिना शर्ट के ही गाना शूट हुआ। सलमान ने बताया,'सेट पर मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज की शर्ट हमेशा उपलब्ध रहती है। मुझे इस सॉन्ग में एक लाल शर्ट पहननी थी, लेकिन ये फिट नहीं आ रही थी। मैं बिना शर्ट ही खड़ा रहा। तब सोहिल खान ने मेरी ओर देखा और कहा,'चलो गाने को इसी तरह शूट करते हैं। मैंने भी कहा ठीक है ऐसे ही करते हैं। इस तरह शर्ट फिट नहीं होने के कारण गाना बिना शर्ट के शूट करना पड़ा।' इस गाने में सलमान के शर्टलैस लुक को इतना पसंद किया गया कि बाद में करीब-करीब हर मूवी में निर्माता सलमान को बिना शर्ट गाना करने की रिक्वेस्ट करने लगे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन