बॉलीवुड

पति को छोड़ मायके में क्यों रहती है अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा, जानिये वजह

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा भले ही फ़िल्मी पर्दे से दूर रहती हों, लेकिन इसके बाद भी वह गॉसिप का हिस्सा बनी रहती हैं। यही एक वजह भी है कि ज्यादातर लोग यह जानने को बेताब रहते हैं कि पति निखिल करोड़ों के मालिक हैं, फिर भी श्वेता बच्चन पति के साथ कम क्यों नजर आती हैं।
2 min read
shweta-nanda

बॉलीवुड के ‘महानायक’ कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का परिवार आए दिन सुर्खियों में रहता है। दरअसल, बच्चन परिवार का हर एक सदस्य बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आए दिन इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे होते रहते हैं। कभी उनके बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा होती तो कभी उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन सुर्खियों में आ जाती है। वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन तो फिल्मी दुनिया से काफी दूर है लेकिन फिर भी वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है।

अपनी फैमिली के साथ इस तरह हमेशा स्पॉट होना और ज्यादातर समय मां-पाप के संग जलसा में नजर आना, कई लोगों के नेगेटिव कॉमेंट्स को न्योता देता है। कुछ ट्रोलर्स ऐसे भी दिखते हैं, जो ये तक सवाल उठा देते हैं कि श्वेता ससुराल से दूर मायके में ही क्यों दिखाई देती है? वहीं कुछ ये भी कहने से बाज नहीं आते कि श्वेता तो पति की जगह हमेशा अपने पैरंट्स के साथ ही रहती है। इस पर कुछ ने अंदाजे भी लगाए कि अमिताभ की लाडली की अपने ससुराल वालों से और पति से नहीं बनती, इसलिए वह दूर रहती हैं, जबकि असलियत तो कुछ और ही है। ये ऐसी स्थिति है, जिससे कई महिलाएं खुद को रिलेट कर सकेंगी और श्वेता की सिचुकेशन को समझ सकेंगी।

सभी को मालूम है कि श्वेता बच्चन की शादी छोटी उम्र में बिजनेसमैन निखिल नंदा से हो गई। इसके पीछे की वजह जया बच्चन की जल्दबाजी और श्वेता की शादी से पहली की एक गलती बताई जाती है। खैर जो भी हो शादी के बाद कई सालों तक श्वेता ने परिवार को संभाला लेकिन बाद में खुद की पहचान बनाई। इसी बीच क्यास भी लगाए जाते रहे कि श्वेता अपने पति और ससुराल से अलग बच्चन फैमिली के साथ रहती हैं। जिनकी वजह है कि श्वेता को अक्सर पार्टी या फंक्शन में अपने ससुराल वालों से ज्यादा मायके वालों के साथ स्पॉट किया जाता है।

बता दें कि श्वेता के पति निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर है। ऐसे में निखिल अब पूरी तरह से अपना कंस्ट्रक्टिंग बिज़नेस संभालते है। साल 2018 में उनकी उनकी कंपनी को दोगुना मुनाफा हुआ था। निखिल फिलहाल कंपनी के मैनेजिंग एडीटर है। श्वेता के पति के पास करोड़ों की संपत्ति और अरबों का कारोबार है लेकिन बावजूद इसके श्वेता आज भी पति की कमाई पर निर्भर नहीं है। श्वेता ने शादी के करीब 10 साल बाद अपना खुद का करियर बनाया। जी हां, वो पैसों के लिए ना तो पिता और ना ही पति पर निर्भर है। श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिज़न जर्नलिस्ट है। श्वेता लेखक और फैशन डिजाइनर है।

बता दें, श्वेता नंदा पेशे से पत्रकार, होस्ट और मॉडल रह चुकी है। इसके अलावा साल 2018 में उन्होंने MXS नाम से अपना खुद का फैशन लेबल भी लॉन्च किया था। साथ ही वह साल 2018 में कल्याण ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर भी बनी थी। श्वेता बच्चन एक लेखिका भी है। साल 2018 में उन्होंने Paradise Towers नाम की किताब लिखी थी।

Published on:
25 Jan 2022 06:37 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’