बॉलीवुड

‘2016 URI ATTACK’ पर बनेगी फिल्म, ऋतिक रोशन की ये एक्ट्रेस निभाएंगी मुख्य किरदार

जल्द ही निर्माता रोनी स्क्रूवाला 2016 में हुए उरी हमले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 5:05 PM IST
yami gautam
yami gautam

बॅालीवुड अभिनेत्री यामी गौतम जल्द ही रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित होने जा रही फिल्म 'उरी' में काम करने वाली हैं। यह फिल्म 2016 में हुए उरी हमले पर आधारित होगी। फिल्म में यामी के अपोजिट 'मसान' फिल्म के चर्चित अभिनेता विक्की कौशल नजर आएंगे। निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू करेंगे।

यामी निभाएंगी यह किरदार

फिल्म में यामी एक खुफिया अधिकारी का किरदार निभाएंगी वहीं विक्की प्रमुख कमांडर की भूमिका में नजर आएंगे।

यामी ने फिल्म को लेकर की बातचीत

हाल में इस फिल्म को लेकर यामी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया, 'आदित्य का फिल्म को लेकर जज्बा कमाल का है और उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी हासिल की है।' उन्होंने आगे कहा,' मैं पहली बार ऐसा कोई किरदार निभा रहीं हूं। मैं काफी समय से ऐसा किरदार निभाना चाहती थी जो आज की महिला की शक्ति और साहस को दर्शाए।'

2016 का उड़ी अटैक

बता दें उरी अटैक साल 2016 में हुआ था जिसमें कुछ आतंकियों ने भारतीय सेना के कैंप पर हमला कर दिया था। उस दौरान कुल 17 सैनिक शहीद हुए थे। यह मुठभेड़ कुल 11 दिन चली थी।

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म

यामी गौतम जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 31अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद उत्तराखंड के एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म बिजली चोरी पर आधारित है। एक सोशल ड्रामा पर आधारित फिल्म है जिससे बिजली के मोटे बिलों की मार झेल रहे लोगों की कहानी दिखाई जाएगी। शाहिद के मुताबिक उत्तराखंड के लोकल लोगों के करीब रहने से दोनों को उनकी बोली को भी समझने में मदद मिलेगी। ऐसा करने से उनका कैरेक्टर ज्यादा रियल लगेगा। इससे पहले फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान भी शाहिद अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में शूटिंग कर रहे थे। तब भी फिल्म की पूरी क्रू कास्ट तीन हफ्ते के लिए एक छोटे से कॉटेज में रुकी थी।

Updated on:
4 Apr 2018, 5:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन