बॉलीवुड

काश मैं भी एक लड़का होती…Dhurandhar पर बोलीं यामी गौतम, खुद को लेकर कह दी ऐसी बात

Yami Gautam On Dhurandhar: यामी गौतम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'काश मैं भी एक लड़का होती,' जिससे उनके फैंस चौंक गए।

2 min read
Dec 30, 2025
Yami Gautam On Dhurandhar (सोर्स: x)

Yami Gautam On Dhurandhar: इन दिनों थिएटर में सिर्फ एक ही फिल्म का दबदबा बना हुआ है और वो है आदित्य धर द्वारा निर्देशित मल्टी-स्टारर फिल्म 'धुरंधर' है। बता दें, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स की कड़क एक्टिंग से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है। आदित्य धर ने लंबे समय के बाद बॉलीवुड को एक ऐसी ब्लॉकबस्टर दी है, जिसने वर्ल्डवाइड 1029 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें

New Year’s Eve बिंज नाइट: OTT पर धूम मचाने आ रहा Stranger Things Finale, साथ ही कई नई रिलीज़

खुद को लेकर कह दी ऐसी बात

इतना ही नहीं, 'धुरंधर' की सफलता के बीच डायरेक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। यामी गौतम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पति की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक अजीब-सी ख्वाहिश जाहिर की है।

इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें लगा कि 'काश मैं भी एक लड़का होती।' यामी ने आगे कहा उन्होंने ये इच्छा इसलिए जाहिर की क्योंकि वो भी इस फिल्म में एक किरदार निभाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "फिल्म की शूटिंग से पहले मैं भी इस फिल्म में एक किरदार करना चाहती थी, मेरा बड़ा मन था। जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा था कि काश मैं एक लड़का होती, क्योंकि इस फिल्म की कहानी बहुत बेहतरीन कहानी है।" दरअसल, 'धुरंधर' की कहानी और एक्टिंग से प्रभावित होकर यामी ने ये इच्छा जाहिर की, जिससे ये साफ होता है कि वो इस फिल्म का हिस्सा न बन पाने से थोड़ा-सा निराश थीं।

यामी गौतम की फिल्म 'हक

हाल ही में यामी गौतम फिल्म 'हक' (Huq) में इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आई थीं। ये फिल्म 1980 के दशक के ऐतिहासिक शाहबानो केस पर बेस्ड थी, जिसमें यामी ने शाजिया बानो के रोल से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस इंटरव्यू में यामी ने ये भी बताया कि वो और उनके पति आदित्य धर इस बात की खास कोशिश करते हैं कि वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एकदम अलग-अलग रखें। फिलहाल, 'धुरंधर' की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है और यामी के इस बयान ने फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है।

Updated on:
30 Dec 2025 10:55 am
Published on:
30 Dec 2025 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर