Yash wearing Ravana Avatar Gold Brooch: इंडियन सिनेमा के सबसे दमदार अभिनेताओं में शुमार यश (Yash) इन दिनों अपनी आने वाली मच अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म 'रामायण' (Ramayana: Rise of a Legend) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में इस एपिक फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने शिरकत की। इस रेड कार्पेट इवेंट के दौरान साउथ के सुपरस्टार यश ने अपने अनोखे और शानदार फैशन सेंस से वहां मौजूद हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
लॉस एंजिल्स के रेड कार्पेट पर अभिनेता यश ने एक बेहद क्लासी और स्टाइलिश ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस लगाकर अपने लुक को पूरा किया था। लेकिन उनके इस पूरे पहनावे में जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था उनका एक खास गोल्ड ब्रोच (Gold Brooch)। जिसमें रावण के 10 सर बने थे।
यह कोई साधारण डेकोरेटिव एक्सेसरी नहीं थी, बल्कि इसमें भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे शक्तिशाली पात्र- लंका के राजा रावण के 10 सिरों वाले आइकॉनिक मोटिफ को बेहद बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म में खुद रावण का किरदार निभाने वाले यश ने इस ब्रोच के जरिए अपने ऑन-स्क्रीन अवतार को एक बेहतरीन और सोच-समझकर तैयार किया गया ट्रिब्यूट दिया है।
फैशन और माइथोलॉजी का यह अनोखा मेल इस बात का गवाह है कि कैसे कॉस्ट्यूम से जुड़े सिंबॉलिक एलिमेंट्स स्क्रीन के बाहर भी किसी प्रोजेक्ट की विज़ुअल पहचान को मजबूत कर सकते हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी दो भागों वाली फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का प्रीमियर 27 अक्टूबर, 2026 को लॉस एंजिल्स में संपन्न हुआ। बात अगर इसकी रिलीज की करें, तो यह फिल्म दिवाली के समय यानी 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहीं, इस शानदार फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग साल 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। यश के इस नए और स्टाइलिश अंदाज ने दुनियाभर के फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।