बॉलीवुड

Year Ender 2020: दीपिका से लेकर सलमान तक कोई नहीं बचा इस साल, विवादों में बुरी तरह फंसे

साल 2020 में इन सेलेब्स का रहा विवादों से नाता दीपिका पादुकोण ने तोड़ दिया था फैंस का दिल सलमान खान को सुननी पड़ी खूब खरी-खोटी

4 min read
Dec 18, 2020
Celebs who have controversies in 2020

साल 2020 पूरी दुनिया के लिए किसी काली छाया से कम नहीं रहा। इस साल आयी कोरोना वायरस की महामारी ने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली। कोरोना का ये दौर चल रही रहा था कि जून महीने में कुछ ऐसा हुआ जिसने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया। सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा। लेकिन इसके बाद विवादों का सिलसिला बढ़ता चला गया। पहले दिवंगत एक्टर की मौत का पहेली बन जाना। उसके बाद बॉलीवुड पर इसकी गाज गिरी जिसके लपेटे में कई बड़े सेलेब्स आए। तो चलिए आपको बताते हैं कि 2020 में किन सेलेब्स का विवादों से नाता रहा।

दीपिका पादुकोण

साल 2020 की शुरूआत में पहले दीपिका पादुकोण ने जेएनयू जाकर विवाद खड़ा कर दिया। जिसका खामियाजा उनकी फिल्म छपाक को झेलना पड़ा। इसके बाद सुशांत केस की जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुलाया। दीपिका की कुछ पुरानी चैट वायरल हुई जिसमें उन्होंने किसी से माल (हैश) के बारे में बात की थी। दीपिका के बारे में ऐसी खबरें सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां तक कि दीपिका को उनके फैंस ने भी सपोर्ट करना बंद कर दिया था। सोशल मीडिया पर दीपिका को काफी ट्रोल किया गया।

सलमान खान

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान का नाम भी काफी उछला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने फिल्म ड्राइव में सुशांत को साइन कर लिया था। बाद में सलमान चाहते थे इस फिल्म में करण उनके बेहनोई को लिया जाए लेकिन सुशांत ने फिल्म नहीं छोड़ी। जिसे लेकर सुशांत और सलमान खान के बीच विवाद हुआ। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज रोक दी थी। ये खबरे सुशांत के निधन के बाद सामने आई तो सलमान और उनकी फिल्मों को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

करण जौहर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधना शुरु कर दिया था। कंगना के वीडियो बनाने के बाद ही सुशांत केस में हलचल शुरू हो गई थी। करण इस पूरे साल विवादों का केंद्र बने रहे। कंगना बॉलीवुड में फैले जिस मूवी माफिया गैंग की बात करती हैं वो उसे करण जौहर का गैंग बताती हैं जो इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को टिकने नहीं देता और नेपोटिस्म को बढ़ावा देता है। इसके अलावा एक पार्टी को लेकर भी करण मुश्किलों में फंसे। गोवा में उनकी फिल्म की टीम द्वारा कचरा फैलाने को लेकर भी करण को खूब सुनना पड़ा था।

सारा अली खान

सारा अली खान का नाम एनसीबी की ड्रग्स मामले की जांच के दौरान सामने आया था। साथ ही सुशांत के साथ उनका रिलेशनशिप भी चर्चा में रहा। ऐसा दावा किया गया कि उन्होंने अपने स्टेटस के कारण एक्टर को छोड़ दिया था। ट्रोलिंग के बाद सारा ने सोशल मीडिया से कई महीनों तक दूरी बनाकर रखी थी।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। रिया, सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। रिया पर सुशांत को ड्रग देने का आरोप भी लगा। बाद में रिया को एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। फिलहाल रिया को जमानत मिली हुई हैं। रिया ने नेशनल न्यूज चैनल पर आकर सुशांत को लेकर काफी कुछ ऐसा कहा जो उनके चाहने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

महेश भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कुछ फोटोज वायरल हुई थी जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। साथ ही दोनों की कुछ चैट भी वायरल हुई थी। इसे लेकर महेश भट्ट को लोगों ने काफी बुरा भला कहा। यहां तक कि उनपर सुशांत की मौत का आरोप भी लग चुका है।

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने उनका रेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अनुराग को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। हालांकि पायल के यौन शोषण के आरोपों को अनुराग हमेशा से ही खारिज करते रहे। उनके सपोर्ट में कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उतरकर आई थीं।

कनिका कपूर

भारत में कोरोना की एंट्री होने के बाद जो सबसे पहला सेलेब इसका शिकार हुआ वो थी सिंगर कनिका कपूर। कनिका ने विदेश यात्रा की थी लेकिन उन्होंने इस बात को छुपाते हुए कई इवेंट में हिस्सा लिया। जिसके बाद कनिका की लापरवाही के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया।

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया के घर एनसीबी ने अचानक छापेमारी की और इस दौरान गांजा बरामद किया। गांजा मिलने के बाद भारती और उनके पति हर्ष ने पूछताछ में इस बात को कुबूल भी कर लिया कि वो गांजे का सेवन करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों बुरी तरह ट्रोल हुए। कई सेलेब्स ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग्स केस में सामने आने से हर कोई हैरान रह गया। उनकी गर्लफ्रेंड के भाई को सबसे पहले एनसीबी ने ड्रग्स की खरीद पकड़ा। इसके बाद गैब्रियाला और अर्जुन से एनसीबी ने कई बार पूछताछ की है। अब भी ये सिलसिला जारी है।

Published on:
18 Dec 2020 01:56 pm
Also Read
View All