बॉलीवुड

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

Yeh Prem Mol Liya & Gun maaster G9 Collection: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ को टक्कर देने इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर G9 आ रही है। दोनों फिल्मों में कौन किसपर भारी पड़ेगा? आइये शुरूआती आंकड़ों से जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 5:48 PM IST
Yeh Prem Mol Liya & Gun maaster G9 Collection Day 1
ये प्रेम मोह लिया और गनमास्टर G9 में होगी टक्कर (Photo Source- Instagram/ayushmannk/@therealemraan)

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस के लिए एक बार फिर 27 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन दो बड़ी हिंदी फिल्मों के बीच दिलचस्प और कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ निर्देशक सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर G9' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दोनों फिल्में पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती हैं इसके शुरूआती आंकड़े सामने आ रहे हैं। आइये जानते हैं कौन किसे दे सकता है मात?

'ये प्रेम मोह लिया' और 'गम मास्टर G9' कौन रहेगा किस्से आगे?

Sacnilk के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 'ये प्रेम मोल लिया' ने एडवांस बुकिंग से 5.33 करोड़ रुपये कमाए हैं। बिना ब्लॉक सीट के इसका कलेक्शन 2.73 करोड़ रुपये है। फिल्म के 13,393 शो में लगभग 1.92 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं। कहा जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग पर यानी 27 नवंबर को 5-6 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है।

यह अंदाजा इस बात को ध्यान में रखकर लगाया गया है कि फिल्म नॉन-हॉलिडे रिलीज़ है और वर्ड-ऑफ-माउथ पर डिपेंडेंट है। अगर 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म पहले दिन 5-6 करोड़ की नेट कमाई करेगी तो ये आयुष्मान खुराना की आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग हो सकती है।

डाटायह प्रेम मोह लियागममास्टर G9
कुल एडवांस बुकिंग (ब्लॉक के साथ)5.33 करोड़ रुपये5.20 करोड़ रुपये
एडवांस बुकिंग (बिना ब्लॉक के)2.73 करोड़ रुपये2.91 करोड़ रुपये
टिकट बिक गए1.92 लाख2.41 लाख
फिल्म के शो13,39314,017
पहले दिन की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक के साथ)1.90 करोड़ रुपये1.67 करोड़ रुपये
पहले दिन की एडवांस बुकिंग (बिना ब्लॉक के)98.05 लाख रुपये87.57 लाख रुपये
कुल ऑक्यूपेंसी (ब्लॉक के साथ)7%9%
कुल ऑक्यूपेंसी (ब्लॉक के बिना)4%6%

दूसरी तरफ 'गनमास्टर G9' ने ब्लॉक सीट्स के साथ 5.20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है, और बिना ब्लॉक सीट्स के इसकी कमाई 2.91 करोड़ रुपये है। इसके 14,017 शोज में लगभग 2.41 लाख टिकट बिके हैं। कुल ग्रॉस एडवांस में 'ये प्रेम मोल लिया' ब्लॉक सीट्स के साथ करीब 13 लाख रुपये आगे है, लेकिन ब्लॉक सीट्स के बिना 'गनमास्टर G9' लगभग 18 लाख रुपये से आगे है और करीब 49,000 टिकट ज्यादा बेच चुकी है।

'ये प्रेम मोह लिया' और 'गम मास्टर G9' के बीच है टक्कर

पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 'ये प्रेम मोल लिया' को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। ब्लॉक सीटों सहित इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 'गनमास्टर G9' 1.67 करोड़ रुपये पर है। ब्लॉक सीट्स हटा दें तो पहले दिन की बुकिंग 98.05 लाख रुपये बैठती है।

'ये प्रेम मोल लिया' एक संगीतकार 'प्रेम' और 'पूर्वा' की दोस्ती से प्यार तक के सफर की कहानी है, जिसमें एक झूठ गलतफहमियां पैदा कर रिश्ते की परीक्षा लेता है। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी अहम किरदारों में हैं। अब 27 नवंबर को असली परीक्षा सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच होगी।

Updated on:
26 Nov 2026, 5:48 PM IST
Published on: