
यो यो हनी सिंह का नया गाना आज रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि हनी सिंह नए गाने 'दिल चोरी साडा' के साथ कमबैक कर रहे हैं। गौरतलब है कि अपने गानों से बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद हनी सिेंह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर हनी सिंह का प्रशंसकों पर जादू चलेगा। ज्ञातव्य है कि कि हनी सिंह का जादू सिर्फ युवाओं पर ही नहीं चला बल्कि बच्चे भी हनी सिंह के जबरदस्त फैन रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय से हनी सिंह ने म्यूजिक की दुनिया से दूरी बना रखी थी। ज्ञातव्य है कि हाल ही में हनी सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर अपने दोस्त जेजी बी का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया था। इसमें हनी सिंह ने अपने आगामी गाने के बारे में भी जानकारी दी थी। हनी सिंह ने बताया था कि वे जल्द ही अपना नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं।
परमाणु जितना धमाकेदार होगा हनी सिंह का ट्रैक:
हनी सिंह ने अपने नए गाने की रिलीज की जानकारी देने के साथ ही अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि उनका अगला ट्रैक'परमाणु' जितना ही धमाकेदार होगा। ज्ञातव्यहै कि हनी सिंह ने 'हाई हील्स', 'लुंगी डांस', 'डोप शोप', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट' जैसे कई हिट गाने दिए हैं।
कमबैक एल्बम के लिए की कडी मेहनत:
बॉलीवुड रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने नए एल्बम के लिए कडी मेहनत की है। इसके लिए वह रोजाना लगभग 8 घंटे स्टूडियो में बिता रहे थे। बता दें कि यो यो हनी सिंह बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले संगीतकारों में से हैं और यही वजह है कि अपने गायन से सनसनी मचाने वाले हनी सिंह अपने प्रशंसकों को किसी भी हाल में निराश नहीं करना चाहते। हनी सिंह की कड़ी मेहनत और काम में समर्पण देख, हम एक और 'चार्टबस्टर' की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय लोगों के दिलों पर बादशाह अपने रैप सॉन्ग से राज कर रहे है। हनी सिंह का करियर उनके इस एल्बम की सफलता पर निर्भर करता है।