बॉलीवुड

Yodha Box Office Day 2: ‘सिद्धार्थ ने शनिवार को मारी बाजी, दूसरे दिन ‘योद्धा’ का कलेक्शन करेगा खुश

Yodha Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' ने दूसरे दिन महाकाय कलेक्शन किया है, अब मेकर्स ने दर्शकों के लिए शानदार ऑफर भी जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 17, 2024
yodha_box_office_collection_day_2_saturday_box_sidharth_malhotra_disha_patani_film_massive_.jpg
योद्धा ने दूसरे दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Box Office Collection Day 2: शनिवार को योद्धा फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैै। फिल्म 15 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म का क्रेज सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस में जबरदस्त था पर पहले दिन फिल्म खासा कलेक्शन नहीं कर पाई, शनिवार दूसरे दिन 'योद्धा' ने सभी को परास्त कर दिया और ताबड़तोड़ कमाई कर दूसरे दिन नई उड़ान भरी है। अब मेकर्स ने वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए ऑफर भी निकाल दिया है Buy 1 Get 1 अब शुरू हो चुका है। Sacnilk के ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार योद्धा ने दूसरे दिन भी करोड़ों में कमाई की है।


Sacnilk के ट्रेड के आंकड़ों के मुताबिक सिद्धार्थ की योद्धा ने 16 मार्च यानी रिलीज के दूसरे दिन थिएटर पर 5.75 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। फिल्म का अब कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ हो गया है फिल्म ने ओपनिंग से ज्यादा यानी 42% की बढ़त बनाई है। अब उम्मीद की जा रही है कि 'योद्धा' रविवार को जबरदस्त कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी

Published on:
17 Mar 2024 07:59 am