बॉलीवुड

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, लोगों ने कहा- ‘बेइज्जती…’

Dhanshree Verma: सिंगर टोनी कक्कड़ और धनश्री वर्मा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।  
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2024, 5:10 PM IST
dhanshree_verma.jpg
Dhanshree Verma

Dhanshree Verma Song: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 28 सेकंड के वीडियो को देख लोग तेजी से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो क्लिप में धनश्री वर्मा के साथ बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ भी नजर आ रहे है।

भारतीय टीम के लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा अपकमिंग फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा-2’ (Love Sex Aur Dhokha 2) में नजर आने वाली हैं। फिल्म मेकर्स ने सारेगामा यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर ‘कमसिन कली’ गाना रिलीज कर हिंट दे दिया है। ‘कमसिन कली’ गाना के टीजर में धनश्री वर्मा टोनी कक्कड़ के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। उनके मूव्स कातिलाना हैं।

ये भी पढ़ें: बर्थडे के दिन प्रभुदेवा ने दिया फैंस को तोहफा, MINMAN मूवी में बनेंगे सुपरहीरो, टीजर रिलीज

'लव सेक्स और धोखा 2' फिल्म की कहानी एक रियलिटी शो की थीम पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स शो को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में स्टिंग ऑपरेशन, ऑनर किलिंग और एमएमएस स्कैंडल के इर्द-गिर्द की कहानी बताई गई थी। इस बार यह इंटरनेट के दौर में प्यार के दिलचस्प सब्जेक्ट पर आधारित है। ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ द्वारा प्रस्तुत, 'लव सेक्स और धोखा 2' एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood news in hindi

पिछले दिनों ‘लव सेक्स और धोखा-2’ टीजर आउट हुआ था। जिसमें अनु मलिक और तुषार कपूर को एक रियलिटी शो के जज के तौर पर दिखाया गया है और होस्ट के रूप में मौनी रॉय नजर आ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद बोल्ड लुक में नजर आ रही थीं।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’