बॉलीवुड

पूरे करियर में दी सिर्फ एक हिट फिल्म, फ्लॉप के डर से छोड़ी इंडस्ट्री, अब कमबैक की कर रहे हैं तैयारी

Zayed Khan Bollywood Comeback: बॉलीवुड के इस एक्टर ने अपने पूरे 21 साल के करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म दी थी। अब एक्टर एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। चलिए बताते हैं कौन हैं वह एक्टर।

2 min read
May 14, 2024
21 साल के करियर में इस एक्टर ने दी सिर्फ एक हिट फिल्म

Zayed Khan Bollywood Comeback: बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स हुए जिन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री तो की पर अपना कमाल नहीं देखा पाए। लागातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने 21 साल के करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म दी थी।

21 साल के करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म

सुपरस्टार से ताल्लुक रखने के बाद भी एक्टर बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जायद खान (Zayed Khan) 1970-80 के दशक के सुपरस्टार रहे संजय खान के बेटे हैं। वह फिरोज खान (Firoz Khan) के भतीजे और फरदीन खान (Fardeen Khan) के कजिन ब्रदर हैं। एक्टर ने फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद जायद ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ (Main Hoon Na) में काम किया। इस फिल्म में जायद ने शाहरुख खान के सौतेले भाई का रोल प्ले किया था।


फिल्म में कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं एक्टर


जायद ने उन्होंने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा था, "हैलो दोस्तों! आपके प्यार और सपोर्ट से, मुझे इंडस्ट्री में "20 साल" हो गए हैं तब से, एक बार मैं फिर से आप लोगों को यह बताने के लिए एक्साइटेड हूं कि मेरी नई फिल्म आने ही वाली है और मैं इसे आप लोगों के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!!!!

Published on:
14 May 2024 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर