बॉलीवुड

सैफ के बाद जीनत अमान के साथ हुआ हादसा! पोस्ट में लिखा- मेरी जान जाते-जाते बची है…

Zeenat Aman Instagram: एक्ट्रेस जीनत अमान के लेटेस्ट पोस्ट को पढ़कर फैंस परेशान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जान खतरे में थी।

3 min read
Jan 22, 2025
Zeenat Aman Instagram

Zeenat Aman Instagram: बॉलीवुड स्टार्स के लिए नया साल कुछ अच्छा नहीं आया है। 16 जनवरी को सैफ अली खान के घर पर एक चोर ने घुसकर उन पर 6 वार किए, जिससे उनका ऑपरेशन करना पड़ा। जैसी ही सैफ घर आए, तो अब बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही जीनत अमान ने बड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया जिससे उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनके गले में गोली अटक गई थी और वह दर्द से तड़प रही थीं। उनके घर में कुत्ते और बिल्लियों के अलावा कोई नहीं था जो उनकी जान बचा सकता था और ये हादसा 20 जनवरी की रात को हुआ था। इस खबर के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी डर गए हैं। वह अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से उनकी हालत के बारे में पूछ रहे हैं। इस पोस्ट ने पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

जीनत अमान ने पोस्ट में लिखा अपना दर्द (Zeenat Aman Instagram)

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पूरी बात लिखी है। उन्होंने बताया कि ये हादसा उनके साथ उस समय हुआ जब वह स्टूडियो में शूट करने के बाद घर लौटी थीं। उन्होंने बताया कि आखिर उनकी जान पर कैसे बन आई थी? कैसे उनकी जान जाते-जाते बची है। जीनत अमान ने लिखा, "अंधेरी के एक स्टूडियो में दिनभर के शूट के बाद मैं घर लौटी तो लिली बेहद खुश थी। मैंने उसे प्यार किया, जिसकी वो हकदार है। फिर मैंने अपने रात के सारे काम किए और सोने से पहले आखिरी काम था अपनी ब्लड प्रेशर की गोली लेना। मैंने गोली अपने मुंह में रखी और पानी पीया। इसके बाद मुझे ऐसा लगा, जैसे मेरी सांस अटक गई है। वह छोटी सी गोली मेरे गले में फंस गई थी। यह इतने नीचे थी, जिसे उल्टा नहीं किया जा सकता था और इतने ऊपर थी कि इसे निगला नहीं जा पा रहा था। मैं अब भी सांस ले पा रही थी, मेरी सांस रुक गई थी। मैंने फिर पानी पीया और, लेकिन गोली अटकी रही।"

जीनत अमान ने घबराकट किया बेटे को फोन

जीनत अमान ने आगे लिखा, “मेरे घर में उस समय कोई नहीं था, केवल मेरा एक कुत्ता और पांच बिल्लियां थी। मुझे काफी घबराहट होने लगी थी। डॉक्टर का नंबर भी बिजी आ रहा था। मैंने घबराकर अपने बेटे जहान को फोन किया। वह पूरा काम छोड़कर तुरंत आ गया। मैंने उसका इंतज़ार किया और मेरी बेचैनी बढ़ती गई। मैं उस दवा के अलावा कुछ और नहीं सोच पा रही थी, जिसने मेरी सांस रोक कर रखी थी। जहान आया और हम फाइनली डॉक्टर के पास गए, उन्होंने कहा कि समय के साथ गोली घुल जाएगी। मैंने अगले कुछ घंटे गरम पानी पीकर और इंतजार कर गुजारे।"

जीनत अमान ने धैर्य और चुनौती पर दी फैंस को सलाह

जीनत ने पोस्ट में लिखा, "जब अगली सुबह मैं उठीं तो मैं उस मुश्किल दौर के बारे में सोचकर कुछ लापरवाही महसूस कर रही थीं। मेरे मुताबिक़, जिंदगी में कई बार ऐसे मुश्किल वक्त आते हैं, जब काम कम करने और धैर्य ज्यादा रखने की जरूरत होती है।गोली उस सिचुएशन का एक रूपक है। मैं बस यह सोच सकती थी कि बेचैनी बहुत ज्यादा थी। मैंने दूसरों से मदद मांगी, लेकिन आखिर में बस इतना ही कर सकी कि मैंने खुद को शांत रखा और अपने डर पर कंट्रोल किया। फिर गोली घुल गई। यह मेरे लिए अच्छा था। कभी-कभी किसी मुद्दे से सीधे निपटना जरूरी होता है। उसका सामना करना, चुनौती देना, बदलना। लेकिन कभी-कभी परिस्थिति में धैर्य, संयम और संतुलन के दूसरे नरम कामों की जरूरत होती है।"

Also Read
View All

अगली खबर