बॉलीवुड

इवेंट में उर्फी जावेद की ड्रेस को घूरती दिखीं जीनत अमान, वीडियो पर यूजर्स दे रहे मजेदार कमेंट

Zeenat Aman with Uorfi Javed : दिल्ली में एक फैशन स्टोर के उद्घाटन में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान भी पहुंची। इस दौरान जीनत अमान इवेंट में उर्फी जावेद की ड्रेस को घूरती दिखीं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
May 06, 2023
zeenat_aman_was_seen_staring_at_urfi_javed_dress_at_amit_agarwal_fashion_event_watch_video.jpg

फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) ने अपने नए स्टोर का बीते दिनों शुक्रवार को दिल्ली में उद्घाटन किया। इस दौरान इवेंट में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) भी फैंशन इवेंट में शिरकत करने पहुंची। उनके साथ सोशल मीडिया पर्सनालिटी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) भी दिखाई दीं। इस बीच सोशल मीडिया पर जीनत अमान और उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के नए स्टोर के उद्घाटन में शामिल हुईं एक्ट्रेस जीनत अमान और उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जीनत अमान और उर्फी दोनों ही ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। जहां इस मौके पर जीनअमान ने ब्लैक गाउन पहना है तो वहीं उर्फी जावेद ने ब्लैक कटपीस ड्रेस पहनी हुई है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद जहां दिग्गज अदाकारा जीनत अमान से बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं जीनत अमान उन्हें घूरती नजर आ रही हैं। दोनों का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जीनत मैम कहना चाह रही हैं मेरा नजरिया तो सुनो।'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जीनत उसे ऐसे देख रही हैं जैसे हम सब जादू को देखते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जीनत ऊपर से नीचे तक देख रही हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'उर्फी- मैं आपको बता रही हूं कि मेरे कपड़ों की प्रेरणा राम तेरी गंगा मैली से है।

इस तरह से सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्हें कई बार अपने आउटफिट के चलते पब्लिकली या फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। लेकिन उर्फी तो उर्फी ही हैं। उन्हें इन सब से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। इसलिए वे अक्सर ही अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Published on:
06 May 2023 01:23 pm