बॉलीवुड

शाहरुख ने ‘जीरो’ का पहला लुक शेयर करके, कैटरीना को दिया बर्थडे गिफ्ट

इन दिनों वह अपकमिंग मूवी 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त नजर आ रही थीं। उनके साथ इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दिखाई देंगे।

2 min read
Jul 17, 2018
Shahrukh khan
Shahrukh khan

बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आई थीं। इन दिनों वह अपकमिंग मूवी 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त नजर आ रही थीं। उनके साथ इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा दिखाई देंगे। शाहरुख और अनुष्का ने कैटरीना के जन्मदिन को खास करने के लिए फिल्म 'जीरो' में उनका पहला लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

तस्वीर में कैटरीना बेहद गंभीर हैं

बता दें कि शाहरुख ने कैटरीना की तस्वीर बर्थडे गिफ्ट के रुप में शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'उनकी काफी सारी तस्वीरें हैं लेकिन उनकी दोस्त की यह सबसे अच्छी तस्वीर है...उम्मीद है कि आप सभी इसे प्यार देंगे।' वहीं अगर बात करें उनकी लुक की तो तस्वीर में कैटरीना के पीछे बॉडीगार्ड्स नजर आ रहे हैं और उनके आगे कैमरामैन उनकी फोटो खींच रहे हैं। गौरतलब है कि तस्वीर में कैटरीना गंभीर नजर आ रही हैं।

#Katrinakaif at #sonamkapoor #anandahuja #wedding #reception #filmydangal

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

शाहरुख बौने किरदार में हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कैटरीना मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। वहीं शाहरुख इस मूवी में बौने बने हैं और खबरों के मुताबिक, अनुष्का वैज्ञानिक का रोल अदा कर रही हैं। वहीं कैटरीना और अनुष्का ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है। फिल्म को आनंद एल राय ने डायेरक्ट किया है। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

अपकमिंग मूवी

फिल्म जीरो का स्पेशल टीजर ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। इसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अगर उनकी अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह राजनीति2, रात बाकी, दोस्ताना2, सन ऑफ सरदार 2, और पार्टनर 2 में भी नजर आएंगी।

Published on:
17 Jul 2018 01:10 pm