
film 2.0
बॉलवुड में हमेशा ही एक्शन जैक्शन फिल्में रिलीज होती हैं। इसमें कुछ ड्रामा और कुछ कॉमेडी से भरपूर होती हैं। कुछ फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर घमासान मुकाबला होता है तो कुछ में ज्यादा खास टक्कर नहीं हो पाती है। अब ऐसे में बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्में मुश्किल में हैं। रजनीकांत स्टारर '2.0' 29 नवंबर को सिनेमाघरों दस्तक देगी। यह 2010 में आई तमिल फिल्म 'एंथिरन' (हिंदी में रोबोट) का सीक्वल है। माना जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज होते ही आमिर समेत कई स्टार की फिल्मों को टक्कर देगी।
नवंबर माह में इन फिल्मों में होगा मुकाबला
जानकार मान रहे है कि निर्देशक शंकर की फिल्म '2.0' को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके सामने बॉलीवुड के बड़े सितारों की भी फिल्में नहीं टिकेंगी। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि यह फिल्म लम्बे समय तक सिनेमाघरों में टिकेगी। ऐसे में '2.0' की रिलीज डेट घोषित होते ही बॉलीवुड की 'केदारनाथ', 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' और 'टोटल धमाल' के निर्माताओं में हलचल पैदा हो गई है।
#fashion #followme #fun #sun #like #friends #beautiful #glam #style #pretty #shushant
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
'2.0' के सामने 'केदारनाथ'
बता दें कि रजनीकांत स्टारर '2.0' के सामने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' है। 'केदारनाथ' की भी रिलीजिंग डेट 29 नवंबर है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक अभिषेक कपूर रिलीज डेट बदलेंगे या '2.0' से टकराने का जोखिम लेंगे? जानकारों का मानना है कि समझदारी इसी में होगी कि 'केदारनाथ' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दें क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत का बॉक्स ऑफिस इधर बहुत बुरा रहा है और वह सुपरस्टार रजनीकांत तथा अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के आगे टिक नहीं सकेंगे। साथ ही इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये से ऊपर का बताया जा रहा है।
#fashion #followme #fun #sun #like #friends #beautiful #glam #style #pretty #thugsofhindustan
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' आई चपेट में
स्टारर आमिर खान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' भी '2.0' की चपेट में आ गई है। बताया जा रहा है कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का बॉक्स ऑफिस का सफर उम्मीद से पहले ही रुक जाएगा। यह फिल्म 7नवंबर को सिमनेमाघरों रिलीज होगी और वहीं टाईगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसस इस मूवी को सिनेमाघरों में केवल एक हफ्ता ही मिलेगा। अब सबकी नजरें इस पर टिकी है कि निर्माता करन जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की रिलीज डेट आगे-पीछे करेंगे या नहीं।
'टोटल धमाल' की डेट में भी हो सकता है बदलाव
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर मूवी 'टोटल धमाल' मल्टी स्टारर अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी, जावेद जाफरी है और इसकी रिलीज में बदलाव की संभावना नजर आ रही है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अभी 6 दिसंबर है लेकिन '2.0' के एक हफ्ते बाद इसे थियेटर मिलने में मुश्किलें आएंगी। इससे यह माना जा रहा है कि इसके निर्माता भी रिलीज डेट बदल सकते हैं।
Published on:
17 Jul 2018 11:09 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
